Bollywood

भारत की सबसे बड़ी FLOP, लागत नहीं निकाल पाए सुपरस्टार्स, हीरो हुआ गायब

Image credits: instagram

आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

2018 में आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

Image credits: instagram

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में सुपरस्टार्स

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, जो 2018 में रिलीज हुई थी, उसमें आमिर खान, अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ, फातिमा सना शेख जैसे सुपरस्टार्स थे, लेकिन ये भी फिल्म को डूबने से नहीं बचा पाए।

Image credits: instagram

यशराज की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग माल्टा, मोरक्को और थाईलैंड की खूबसूरत जगहों पर की गई थी। फिल्म पर करोड़ों खर्च किए फिर भी ये महाफ्लॉप रही।

Image credits: instagram

करोड़ों हुए ठग्स ऑफ हिंदोस्तान पर खर्च

विजय कृष्ण आचार्य ने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का लेखन-निर्देशन किया। मूवी शूटिंग के लिए बड़े-बड़े सेट लगाए। वीएफएक्स पर भी काफी काम किया गया था। फिल्म को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

Image credits: instagram

लागत तक नहीं निकाल पाई ठग्स ऑफ हिंदोस्तान

आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को 300 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था। फिल्म ने 151.19 करोड़ का बिजनेस किया। वर्ल्डवाइड 322 करोड़ कमाए थे।

Image credits: instagram

आमिर खान ने बदला था भेष

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए आमिर खान ने अपना भेष तक बदल दिया था। उन्होंने अपनी नाक छिदवाई थी, बाल भी बढ़ाए, पर सारी मेहनत पर पानी फिर गया।

Image credits: instagram

4 साल के लिए गायब हुए आमिर खान

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने पर आमिर खान सिल्वर स्क्रीन से 4 साल के लिए गायब हो गए थे। 2022 में वह फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ लौटे और ये भी महाडिजास्टर साबित हुई।

Image credits: instagram