Bollywood

क्यों लता मंगेशकर ने कभी अपना गाना ना सुना ना देखा? 5 अनसुने किस्से

Image credits: instagram

लता मंगेशकर की डेथ एनिवर्सरी

बॉलीवुड की लीजेंड सिंगर लता मंगेशकर की 6 फरवरी को दूसरी डेथ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2022 में हुआ था।

Image credits: instagram

लता मंगेशकर गाए 50 हजार गाने

लता मंगेशकर ने अपने पूरे करियर में तकरीबन 50 हजार गाने गाए थे। उनके गाए हुए गाने आज भी फैन्स द्वारा पसंद किए जाते हैं।

Image credits: instagram

लता मंगेशकर से जुड़े अनसुने किस्से

लता मंगेशकर की डेथ एनिवर्सरी पर आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं।

Image credits: instagram

1. लता मंगेशकर ने कभी नहीं सुने अपने गाने

कहा जाता है कि लता मंगेशकर अपने गाने कभी नहीं सुनती और ना ही उन्हें पर्दे पर देखती थी। ऐसा इसलिए कि उन्हें लगता था कि अगर वह खुद का गाना सुनेंगी तो उसमें कोई कमी निकाल देंगी।

Image credits: instagram

2. क्यों सफेद साड़ी पहनती थी लता मंगेशकर

ज्यादातर वक्त लता मंगेशकर को सफेद साड़ी पहने ही देखा गया। इसकी वजह उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी उन्हें बचपन से ही सफेद रंग काफी पसंद था।

Image credits: instagram

3. हेमा था लता मंगेशकर का बचपन का नाम

कम ही लोग जानते हैं कि लता मंगेशकर के बचपन का नाम हेमा था। कहा जाता है कि एक नाटक से प्रभावित होकर उनके पिता ने उनका नाम लता रख दिया था।

Image credits: instagram

4. 36 भाषाओं में गाए थे लता मंगेशकर ने गाने

रिपोर्ट्स की मानें तो लता मंगेशकर ने अपने पूरे करियर में करीब 36 भाषाओं में गाने गाए थे। उनके गानों को काफी पसंद किया जाता था।

Image credits: instagram

5. लता मंगेशकर को मिला हर बड़ा सम्मान

लता मंगेशकर को हर बड़ा सम्मान मिला। उन्हें दादा साहेब फाल्के  पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने 3 नेशनल अवॉर्ड और 4 फिल्‍मफेयर अवॉर्ड भी जीते।

Image credits: instagram