Bollywood

SRK से अभिषेक बच्चन, दिल जीत लेगा 8 सेलेब्स का रोमांटिक प्रपोज स्टाइल

Image credits: social media

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय फिल्म गुरु का प्रमोशन करने न्यूयॉर्क पहुंचे थे। यहीं की एक होटल की बालकनी में अभिषेक ने ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था।

Image credits: instagram

शाहरुख खान-गौरी खान

शाहरुख खान और गौरी की मुलाकात कॉलेज में हुई थी। कहा जाता है कि गौरी, शाहरुख से नाराज होकर मुंबई आ गई थी। शाहरुख भी यहां आ गए है और गौरी को ढूंढकर बीच पर शादी के लिए प्रपोज किया था।

Image credits: instagram

सैफ अली खान-करीना कपूर

सैफ अली खान और करीना कपूर की नजदीकियां फिल्म टशन के सेट से बढ़ी थी। इसी दौरान पेरिस ट्रिप पर सैफ ने करीना को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था।

Image credits: instagram

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली मुलाकात काफी सिम्पल थी। इस मुलाकात के सालभर बाद निक ने ग्रीस में प्रियंका को उनके ही बर्थडे पर शादी के लिए प्रपोज किया था।

Image credits: instagram

आयुष्मान खुराना-ताहिरा कश्यप

आयुष्मान खुराना का बचपन का प्यार रही है ताहिरा कश्यप। कहा जाता है कि आयुष्मान ने बोर्ड एग्जाम की तैयारी के दौरान ताहिरा को आधी रात को फोन कर प्रपोज किया था और दिल की बात कही थी।

Image credits: instagram

सोनम कपूर-आनंद आहूजा

सोनम कपूर-आनंद अहूजा ने लंबे समय तक डेटिंग की। फिर आनंद ने सोनम को लंदन ऑक्सफोर्ड लाइब्रेरी में रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। आनंद ने एक लेटर में अपने दिल की बात लिखी थी।

Image credits: instagram

बिपाशा बसु-करन सिंह ग्रोवर

बिपाशा बसु-करन सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी फिल्म अलोन के सेट से शुरू हुई थी। फिर थाइलैंड ट्रिप पर करन ने बिपाशा को न्यू ईयर ईव पर अपने दिल की बात कहकर प्रपोज किया था।

Image credits: instagram

सोहा अली खान-कुणाल खेमू

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की लव स्टोरी काफी मजेदार है। दोनों जब यूरोप ट्रिप पर गए थे तब कुणाल ने सोहा को सरप्राइज देते हुए अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था।

Image credits: instagram