Bollywood

FLOP का टैग मिलने पर बौखलाए अक्षय कुमार, अब बताया अपना गेम प्लान

Image credits: akshay kumar instagram

लगातार फ्लॉप हो रहे अक्षय कुमार

आपको बता दें कि अक्षय कुमार लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। 2022 में आई उनकी पांचों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधें मुंह गिरी थी।

Image credits: akshay kumar instagram

2023 भी अक्षय कुमार के लिए अच्छा नहीं रहा

2022 ही नहीं 2023 भी अक्षय कुमार के लिए अच्छा नहीं रहा। इस साल आई इमरान हाशमी के साथ वाली उनकी फिल्म सेल्फी भी फ्लॉप ही रही।

Image credits: akshay kumar instagram

अक्षय कुमार को किया जा रहा क्रिटिसाइज

अक्षय कुमार की बैक-टू-बैक कई फिल्में फ्लॉप होने की वजह से उन्हें जमकर क्रिटिसाइज किया जा रहा है। हाल ही में इसी मुद्दे पर उन्होंने बात की।

Image credits: akshay kumar instagram

बौखलाए अक्षय कुमार ने किया रिएक्ट

आलोचना झेल रहे है अक्षय कुमार ने अपनी असफलता पर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी आलोचना से बहुत ज्यादा फर्क पड़ता है।

Image credits: akshay kumar instagram

हिट या फ्लॉप मायने रखता है-अक्षय कुमार

लगाातर फ्लॉप हो रहे अक्षय कुमार ने कहा कि फिल्म हिट और फ्लॉप होना उनके लिए बहुत मायने रखता है। वो बोले- मैं इंसान हूं और मुझे भी बुरा लगता है।

Image credits: akshay kumar instagram

अक्षय कुमार को अपने टैलेंट पर भरोसा

अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें अपने टैलेंट पर पूरा भरोसा है और वह अपने अंदर आगे बढ़ने की भावना रखते हैं।

Image credits: akshay kumar instagram

बॉक्स ऑफिस का असर- अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर आंकड़ों का उनपर बहुत असर होता है। इन्हीं आंकड़ों की वजह से सारा खेल बनता और बिगड़ता है।

Image credits: akshay kumar instagram

बदले का वक्त आ गया- अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने कहा कि यदि आपकी कोई फिल्म हिट नहीं होती तो इसका मतलब है कि दर्शक इससे कनेक्ट नहीं हो पाए और यह आपको बदलने और आगे बढ़ने का इशारा दे रहा है।

Image credits: akshay kumar instagram