Hindi

'रामायण' के राम से मनोज मुंतशिर तक, आदिपुरुष विवाद पर कौन क्या बोला?

Hindi

क्या बोले 'रामायण' के राम अरुण गोविल

सीरियल 'रामायण' में राम का रोल कर चुके अरुण गोविल ने विवाद पर कहा , "वो चरित्र जिन्हें हम पूजते हैं, जो हमारी संस्कृति की धरोहर हैं, उनके साथ क्रिएटिव लिबर्टी नहीं लेनी चाहिए।"

Image credits: Instagram
Hindi

रामायण एंटरटेनमेंट के लिए नहीं: दीपिका चिखलिया

'रामायण' शो की सीता दीपिका चिखलिया ने कहा, "मुझे यह देखकर दर्द होता है कि हम साल-दर-साल रामायण बनाने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। रामायण एंटरटेनमेंट के लिए नहीं है।"

Image credits: Instagram
Hindi

संस्कृति के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते: सुनील लहरी

'रामायण' सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका में दिखे सुनील लहरी का कहना है, "कुछ अलग करने के नाम पर आप अपनी संस्कृति के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते।"

Image credits: Instagram
Hindi

रामायण का भयावह मजाक : मुकेश खन्ना

'महाभारत' के भीष्म पितामह मुकेश खन्ना कहते हैं, "यह रामायण का भयावह मजाक है।उन्हें माफ़ नहीं किया जाना चाहिए। इस पूरी टीम को 50 डिग्री सेल्सियस पर खड़ा कर जला देना चाहिए।"

Image credits: Instagram
Hindi

आप दर्शकों के साथ ऐसा नहीं कर सकते : प्रेम सागर

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने अपने एक बयान में कहा, "यह गलतफहमी हो सकती हैं कि युवा जनरेशन को यह पसंद आएगी। लेकिन आप दर्शकों के साथ ऐसा नहीं कर सकते।"

Image credits: Instagram
Hindi

AICWA भी 'आदिपुरुष' के विरोध में

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA)ने कहा है कि हमारी भावनाएं आहत करने के लिए डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर के खिलाफ FIR दर्ज की जानी चाहिए।

Image credits: Instagram
Hindi

फिल्म देखकर शॉक्ड रह गया: कृष्णा कोटियन

‘आदिपुरुष’ में राम के पिता दशरथ का रोल करने वाले कृष्णा कोटियन ने अपने एक बयान में कहा कि हनुमान के लिए जिस तरह के डायलॉग लिखे गए, उसे देखकर दुख होता है। फिल्म देखकर शॉक्ड रह गया।

Image credits: Instagram
Hindi

हनुमान भगवान नहीं : मनोज मुंतशिर शुक्ला

फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला कहते हैं, "बजरंगीबली दार्शनिक बातें नहीं करते थे। वे भगवान नहीं, भक्त थे। हमने उन्हें भगवान बनाया, क्योंकि उनकी भक्ति में वह पावर था।"

Image credits: Instagram
Hindi

रामायण को समझना नामुमकिन : ओम राउत

फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत ने कहा, "रामायण को समझना किसी के लिए भी नामुमकिन है। जो इसे समझने का दावा करते हैं, वे या तो मूर्ख होते हैं या फिर झूठे।"

Image credits: Instagram
Hindi

भावनाएं आहत करने का अधिकार किसी को नहीं: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी को किसी की भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है। CBFC ने मामले में अपना फैसला ले लिया है। यह उनका काम है।

Image Credits: Instagram