Hindi

भगवान बनकर फिल्मों को ना बचा सके 10 में से 9 एक्टर, सिर्फ एक रहा HIT

Hindi

OMG 2!

अक्षय कुमार 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही ‘OMG 2’ में भगवान शिव का किरदार निभा रहे हैं। उनसे पहले कई एक्टर ऐसा रोल कर चुके हैं, जानिए किसका कैसा रहा था हाल…

Image credits: Twitter
Hindi

अजय देवगन

अजय देवगन 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'थैंक गॉड' में यमराज के रोल में दिखे थे। इंद्र कुमार के निर्देशन वाली यह फिल्म फ्लॉप रही थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 34.89 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter
Hindi

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार  2012 में 'OMG' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में भगवान कृष्ण बने थे। उमेश शुक्ला निर्देशित यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 81.46 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter
Hindi

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन 2008 में आई 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में भगवान बने थे, जिसके डायरेक्टर रूमी जाफरी हैं। फिल्म 12.51 करोड़ पर सिमटकर डिजास्टर साबित हुई थी।

Image credits: Twitter
Hindi

ऋषि कपूर

कुणाल कोहली निर्देशित 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में ऋषि कपूर ने भगवान का रोल निभाया था। 2008 में आई यह फिल्म 21.67 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ्लॉप रही थी।

Image credits: Twitter
Hindi

रानी मुखर्जी

2008 में आई 'थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक' में रानी मुखर्जी ने भगवान की परी का रोल किया था। यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। 

Image credits: Twitter
Hindi

कटरीना कैफ

2008 में रिलीज हुई 'हैलो' में कटरीना कैफ ने भगवान का किरदार निभाया था, जिसने 12.11 करोड़ रुपए कमाए थे। इस डिजास्टर फिल्म का निर्देशन अतुल अग्निहोत्री ने किया था।

Image credits: Twitter
Hindi

संजय दत्त

2005 में आई 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' में संजय दत्त यमराज बने थे और इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 5.84 करोड़ रुपए कमाए थे और यह फ्लॉप रही थी।

Image credits: Twitter
Hindi

जीतेंद्र

1997 की फिल्म 'लव कुश' में जीतेंद्र ने भगवान राम का रोल किया था। फिल्म के डायरेक्टर वी. मधुसूदन राव थे। यह फिल्म कमाई के लिहाज डिजास्टर साबित हुई थी।

Image credits: Twitter
Hindi

कादर खान

1995 की फिल्म 'तकदीरवाला' में कादर खान यमराज बने थे। के. मुरली मोहन राव निर्देशित यह कॉमेडी फिल्म दर्शकों को आज भी ख़ूब हंसाती है। लेकिन उस वक्त फिल्म फ्लॉप रही थी।

Image credits: Twitter
Hindi

दारा सिंह

टीवी शो 'रामायण' में हनुमान बनने वाले दारा सिंह ने इससे पहले फिल्म 'बजरंगबली' (1976) में भी यह रोल निभाया था। चंद्रकांत निर्देशित यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक़ बिजनेस नहीं कर पाई थी।

Image Credits: Twitter