Bollywood
लक्षद्वीप और मालदीव विवाद पर महानायक अमिताभ बच्चन का रिएक्शन सामने आया है। बिग बी ने सोमवार को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक ट्वीट कोट किया और अपने विचार रखे हैं।
अमिताभ बच्चन ने वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट से सहमत होते हुए लिखा है, "हमारी अपनी (बीच) सबसे बेहतर हैं। मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं और आश्चर्यजनक रूप से खूबसूरत जगहें हैं।"
बिग बी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है, "खूबसूरत पानी के बीच और पानी के अंदर का अनुभव अविश्वसनीय है। हम भारत हैं। हम आत्मनिर्भर हैं। हमारी आत्मनिर्भरता पे आंच मत डालिए। जय हिंद।"
वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट में कई बीचों की तस्वीरें शेयर की थीं और लिखा था कि भारत सरकार मालदीव विवाद को अवसर में बदलकर अपने टूरिज्म में थोड़ा सा सुधार कर अर्थव्यवस्था को बढ़ा सकती है।
वीरेंद्र सहवाग ने उडुपी, पोंडी का पैराडाइज बीच, अंडमान के नील और हेवलॉक बीच की तस्वीरें शेयर की और लिखा कि भारत में ऐसी कई अनजानी जगहें हैं, जिनमें टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।
मालदीव के 3 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा और भारतीयों पर नफरत भरे कमेंट किए थे।
विवाद बढ़ते देख मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पीएम के अपमान के बाद पूरा देश एकजुट हो मालदीव के बायकॉट की मांग कर रहा है।