Bollywood

रणबीर-आलिया को मिला राम मंदिर उद्घाटन का न्योता, इस वजह से भड़क उठे लोग

Image credits: Twitter

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को राम मंदिर उद्घाटन का न्यौता

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को 22 जनवरी को अयोध्या के राम जन्मभूमि क्षेत्र में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता मिल गया है।

Image credits: Twitter

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं रणबीर-आलिया की तस्वीरें

राम मंदिर उद्घाटन के निमंत्रण पत्र के साथ रणबीर कपूर उर आलिया भट्ट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खास बात यह है कि दोनों के हाथ में अलग-अलग निमंत्रण पत्र दिख रहे हैं।

Image credits: Twitter

इंटरनेट यूजर्स जता रहे आपत्ति

रणबीर और आलिया को निमंत्रण RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेडकर ने दिया है। बावजूद इसके कई इंटरनेट यूजर्स इस पर आपत्ति जता रहे हैं।

Image credits: Twitter

इंटरनेट यूजर्स की नाराजगी की वजह क्या?

दरअसल, एक बार रणबीर कपूर ने बीफ (गाय का मांस) खाने वाला बताया था। वहीं, आलिया ने CAA का विरोध करने वालों की वकालत की थी। इसे ही लोग मुद्दा बना रहे हैं।

Image credits: Twitter

महेश भट्ट और उनके बेटे राहुल के कांड भी याद कर रहे लोग

आलिया का विरोध कर रहे लोग उनके पिता महेश भट्ट द्वारा मुंबई आतंकी हमलों को RSS की साजिश बताए जाने और उनके बेटे राहुल द्वारा आतंकी डेविड हेडली की मदद करने की याद भी दिला रहे हैं।

Image credits: Twitter

इन बॉलीवुड सेलेब्स को भी मिला मंदिर उद्घाटन का न्यौता

बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित, संजय लीला भंसाली, सनी देओल, राजकुमार हिरानी, आयुष्मान खुराना, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड स्टार्स को न्यौता मिला है।

Image credits: Twitter