Bollywood

किसने किया दावा अगर JAWAN से पहले आती TIGER 3 तो ऐसा होता BO सीन

Image credits: instagram

BO पर जवान-टाइगर 3

2023 में शाहरुख खान ने कमाल किया और उनकी जवान सबसे कमाऊ फिल्म बनी। वहीं, सलमान खान की टाइगर 3 भी धांसू रही, लेकिन जवान पर भारी नहीं पड़ा पाई।

Image credits: instagram

एक्शन से भरपूर थी टाइगर 3-जवान

सलमान खान की टाइगर 3 और शाहरुख खान की जवान दोनों ही फिल्में एक्शन-थ्रिलर से भरपूर थी। दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।

Image credits: instagram

ऐसा होता टाइगर 3 का सीन

फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने एक पोस्ट शेयर कर टाइगर 3 और जवान को लेकर अपने व्यूज शेयर किए। उनका मानना है कि अगर जवान से पहले टाइगर 3 रिलीज होती तो सीन कुछ और ही होता।

Image credits: instagram

संजय गुप्ता ने यूं समझाई इक्वेशन्स

संजय गुप्ता ने पोस्ट में लिखा- अगर टाइगर 3, जवान से पहले रिलीज होती तो सीन अलग हो सकता था। एटली ने अपने हर सीन के साथ 1 बेंचमार्क सेट किया जो इसके बाद आईफिल्मों पर भारी पड़ गया।

Image credits: instagram

कब रिलीज हुई थी SRK की जवान

शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया था।

Image credits: instagram

300 करोड़ जवान का बजट

शाहरुख खान-नयनतारा की फिल्म जवान का बजट 300 करोड़ था। फिल्म को साउथ डायरेक्टर एटली ने निर्देशित किया था। इसमें विजय सेतुपति विलेन और दीपिका पादुकोण का कैमियो था।

Image credits: instagram

1148 करोड़ कमाए जवान ने

शाहरुख खान की जवान ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1148 करोड़ का कलेक्शन किया। जवान 2023 की सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन पर है।

Image credits: instagram

कब रिलीज हुई सलमान खान की TIGER 3

सलमान खान की फिल्म टाइगर दिवाली के मौके पर 12 नवंबर 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन बने थे।

Image credits: instagram

300 करोड़ Tiger 3 का बजट

सलमान खान-कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 को 300 करोड़ के बजट में बनाया गया था। मनीष शर्मा की फिल्म ने 466 करोड़ का कलेक्शन किया।

Image credits: instagram