80 के दशक की खूबसूरत हसिनाओं में से एक अमृता सिंह 67 साल की हो गई हैं। अमृता का जन्मा 1958 में हदाली, पाकिस्तान में हुआ था। अमृता ने कई हिट फिल्में दी।
अमृता सिंह ने 1983 में आई फिल्म बेताब से डेब्यू किया था। फिल्म में उनके हीरो सनी देओल थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
अमृता सिंह डेब्यू फिल्म से ही रातोंरात स्टार बन गईं थीं। इसके बाद उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे। उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं।
अमृता सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रही। प्यार, शादी, तलाक उन्होंने अपनी लाइफ में काफी कुछ देखा। हालांकि, अब वे अकेली है और दो बच्चों की परवरिश कर रही हैं।
डेब्यू मूवी में काम करने के दौरान अमृता सिंह-सनी देओल के अफेयर की अफवाह उड़ी। जब अमृता को पता चला कि सनी शादीशुदा हैं तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया।
सनी देओल के बाद अमृता सिंह का अफेयर क्रिकेटर रवि शास्त्री से हुआ। हालांकि,दोनों का रिश्ता जल्दी ही टूट गया। अमृता का अफेयर विनोद खन्ना के साथ भी रहा।
अमृता सिंह की मुलाकात सैफ अली खान से हुई। चंद मुलाकातों के बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद सैफ-अमृता 2 बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के पेरेंट बने।
सैफ अली खान-अमृता सिंह की शादीशुदा जिंदगी ठीकठाक चली। फिर 13 साल बाद तलाक हो गया। तलाक के बाद अमृता दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी हो गई। फिल्म में भी कभी-कभार भी नजर आती हैं।