Hindi

विदेशों में बॉलीवुड के 5 सबसे कमाऊ पूत, एक की 2 फिल्मों ने 788 CR कमाए

Hindi

बॉलीवुड स्टार्स का विदेशों में बज रहा डंका

बॉलीवुड स्टार्स की फ़िल्में भारत ही नहीं विदेशों में भी जमकर कमाई कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 5 स्टार्स कौन हैं? देखें लिस्ट...

Image credits: Facebook
Hindi

5. सनी देओल

सनी देओल की इस साल एक ही फिल्म 'ग़दर 2' रिलीज हुई। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म ने विदेशों में 7.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 65.9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Image credits: Twitter
Hindi

4. सलमान खान

सलमान खान की दो फ़िल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' इस साल रिलीज हुईं और दोनों फिल्मों ने मिलकर ओवरसीज में 20.67 मिलियन डॉलर (लगभग 172 करोड़ रुपए) कमाए।

Image credits: Twitter
Hindi

3.रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की सिर्फ एक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' इस साल रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओवरसीज में 21 मिलियन डॉलर यानी करीब 175 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Image credits: Twitter
Hindi

2. रणबीर कपूर

रणबीर कपूर दो फ़िल्में 'तू झूठी मैं मक्कार' और 'एनिमल' बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं। ओवरसीज में दोनों फिल्मों का साझा कलेक्शन 24.44 मिलियन डॉलर (लगभग 204 करोड़ रुपए) रहा।

Image credits: Twitter
Hindi

1. शाहरुख़ खान

शाहरुख़ खान की दो फ़िल्में 'पठान' और 'जवान' इस साल रिलीज हुईं। दोनों फिल्मों ने मिलकर विदेशों में 94.45 मिलियन डॉलर यानी 788 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image Credits: Twitter