Bollywood

10 साल में 14 डिजास्टर, सिर्फ 2 हिट, फिर भी है सबसे डिमांडिंग स्टार

Image credits: Instagram

रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैयाजी'

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैयाजी' रिलीज हो गई है। मनोज भारत के सबसे डिमांडिंग स्टार्स में से एक हैं। लेकिन बीते 10 साल में उन्होंने डिजास्टर फिल्मों की कतार लगाई है। 

Image credits: Instagram

2015 में मनोज बाजपेयी की इकलौती फिल्म फ्लॉप रही

मनोज बाजपेयी 2014 में तमिल फिल्म 'अनजान' में दिखे, लेकिन यह फ्लॉप रही। फिर 2015 में उनकी इकलौती हिंदी फिल्म 'तेवर' आई, जो 35 करोड़ पर सिमटी और फ्लॉप हो गई।

Image credits: Instagram

2016 में चार हिंदी फिल्मों में दिखे मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी 2016 में 4 हिंदी फिल्मों अलीगढ़, ट्रैफिक, बुधिया सिंह : बोर्न और रन और सात उचक्के में दिखे। चारों फ़िल्में 4 करोड़ के नीचे सिमटीं और डिजास्टर साबित हुईं।

Image credits: Instagram

2017 में मनोज बाजपेयी की तीन फ़िल्में आईं

2017 में मनोज बाजपेयी को एवरेज नाम शबाना (36.76 करोड़) में देखा गया। वहीं वे दो डिजास्टर सरकार 3 (9.93 करोड़) और रुख (64 लाख) में भी नज़र आए।

Image credits: Instagram

मनोज बाजपेयी ने 2018 में 4 डिजास्टर दीं

2018 में मनोज बाजपेयी की 6 फ़िल्में आईं। इनमें से बागी 2 ब्लॉकबस्टर और सत्यमेव जयते हिट हो गई। बाकी 4 अय्यारी, मिसिंग, गली गुलियान, लव सोनिया डिजास्टर रहीं।

Image credits: Instagram

2018 में कितनी थी मनोज बाजपेयी की फिल्मों की कमाई

2018 में मनोज की फिल्मों अय्यारी, बागी 2, मिसिंग, सत्यमेव जयते, गली गुलियान और लव सोनिया ने क्रमशः करीब 18 करोड़, 161 करोड़, 86 लाख, 80.50 करोड़, 28 लाख और 1,75 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Instagram

2019-2023 के बीच बड़े पर्दे पर मनोज बाजपेयी की 4 डिजास्टर फ़िल्में आईं

मनोज बाजपेयी ने 2019 से 2023 के बीच डिजास्टर सोनचिरैया (5.36 करोड़), सूरज पे मंगल भारी (5.37 करोड़), सिर्फ एक बंदा काफी है (1 लाख) और जोरम (40 लाख) में दिखाई दिए।

Image credits: Instagram

मनोज बाजपेयी की OTT पर सबसे ज्यादा डिमांड

OTT प्लेटफॉर्म पर मनोज बाजपेयी भोंसले, मिस्टर सीरियल किलर, साइलेंस, डायल 100, गुलमोहर और साइलेंस 2 जैसी फिल्मों और 'द फैमिली मैन' और 'किलर सूप' जैसे वेब शोज में दिख चुके हैं।

Image credits: Instagram

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फ़िल्में

मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्मों में 'डिस्पैच' और 'द फैबी' शामिल हैं, जो फिलहाल प्रोडक्शन स्टेज में हैं और इसी साल रिलीज हो सकती हैं।

Image credits: Instagram