Bollywood

शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं श्रीदेवी? बोनी कपूर ने 27 साल बाद बताया सच

Image credits: Facebook

श्रीदेवी को लेकर बोनी कपूर के खुलासे

बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी और एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने यह भी बताया है कि क्या वाकई श्रीदेवी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं?

Image credits: Facebook

शिर्डी में हुई थी बोनी कपूर की दूसरी शादी

बोनी कपूर ने यूट्यूबर रोहन दुआ से बातचीत में कहा, "मेरी दूसरी शादी (श्रीदेवी के साथ) शिर्डी में हुई थी। हमने 2 जून (1996) को शादी की। हमने वचन लिए और वहां एक रात बिताई।"

Image credits: Facebook

जनवरी में दिखी श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी

बोनी कपूर आगे कहते हैं, "जनवरी (1997) में उनकी (श्रीदेवी) प्रेग्नेंसी दिखने लगी तो हमारे पास सार्वजानिक रूप से शादी करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।"

Image credits: Facebook

जनवरी में बोनी-श्रीदेवी ने पब्लिकली शादी की

बकौल बोनी, "2 जून (1996) को हमने शिर्डी में शादी की। लेकिन सार्वजानिक रूप से हमारी शादी जनवरी (1997) में हुई। इसलिए कुछ लोग अब भी लिखते हैं कि जान्हवी शादी के पहले पैदा हुई थी।"

Image credits: Facebook

6 मार्च 1997 को हुआ जान्हवी कपूर का जन्म

जान्हवी कपूर का जन्म बोनी कपूर और श्रीदेवी की पब्लिकली शादी के महज 3 महीने बाद 6 मार्च 1997 को हुआ था। 26 साल की जान्हवी अब फिल्मों में एक्टिव हैं।

Image credits: Facebook

बोनी कपूर की दूसरी बीवी थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी बोनी कपूर की बीवी थीं। जान्हवी कपूर के अलावा उनकी एक और बेटी ख़ुशी हैं। बोनी की पहली शादी मोना शौरी से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं।

Image credits: Facebook

2018 में हुआ श्रीदेवी का निधन

श्रीदेवी का निधन 24 फ़रवरी 2018 को दुबई के जुमेरा एमिरेट्स टावर्स होटल में दुर्घटनावश बाथटब में गिरने से हुई। उनका शव 27 फ़रवरी को मुंबई पहुंचा। 28 फ़रवरी को उनका अंतिम संस्कार हुआ।

Image credits: Facebook