Bollywood

प्रियंका चोपड़ा स्कूल के बाथरूम में करती थीं लंच, खुद किए शॉकिंग खुलासे

Image credits: Priyanka Chopra Instagram

जब पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा उस वक्त टीनएजर थीं, जब वे पढ़ाई के लिए अमेरिका गई थीं। एक्ट्रेस के मुताबिक़, उस वक्त स्कूल में वे काफी घबराई हुई रहती थीं।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram

बाथरूम में लंच करती थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने एक बातचीत में खुलासा किया कि वे स्कूल के दिनों में अपना लंच बाथरूम के एक स्टाल के अंदर करती थीं। ताकि वे दूसरे बच्चों से ना मिल सकें।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram

कैफेटेरिया जाना नहीं जानती थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, "मैं नहीं जानती थी कि कैफेटेरिया कैसे जाते हैं। मैं एक वेंडिंग मशीन से डोरीटोस लेती और बाथरूम में चली जाती। उसे जल्दी से खाती और फिर क्लास में आ जाती थी।"

Image credits: Priyanka Chopra Instagram

प्रियंका को नहीं थी डेट करने की इजाजत

प्रियंका चोपड़ा ने इसी बातचीत में कहा कि उनका परिवार काफी रूढ़िवादी था। इसलिए बतौर स्टूडेंट उन्हें लडकों से बात करने या डेट करने की इजाजत नहीं थी।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram

'सिटाडेल' के प्रमोशन व्यस्त हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में व्यस्स्त हैं और इसी सिलसिले में वे इंटरव्यूज दे रही हैं। सीरीज 28 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फ़िल्में

प्रियंका चोपड़ा 12 मई को रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में नजर आएंगी। वे 'हेड्स ऑफ़ स्टेट' नाम की अमेरिकी वेब सीरीज में भी दिखाई देंगी।

Image credits: Priyanka Chopra Instagram