Bollywood

8 माह में 12 फिल्मों ने पार किया यह बेंचमार्क, 'ड्रीम गर्ल 2' भी शामिल

Image credits: Twitter

इस साल 50 करोड़ रुपए के बेंचमार्क को पार करने वाली 12 फ़िल्में

Image credits: Facebook

1. पठान

शाहरुख़ खान स्टारर 'पठान' ने एक दिन में ही इस आंकड़े को पार किया था। फिल्म ने पहले दिन ही 57 करोड़ रुपए की कमाई कर इतिहास रचा था।

Image credits: Twitter

2. तू झूठी मैं मक्कार

4 दिन में 'तू झूठी मैं मक्कार' का कलेक्शन 50 करोड़ के पार हुआ था। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टार इस फिल्म ने 4 दिन में 53.56 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

3. भोला

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' को 50 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार करने में 7 दिन लगे थे। 7वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 51.9 करोड़ रुपए हुआ था।

Image credits: Twitter

4. किसी का भाई किसी की जान

'किसी का भाई किसी की जान' तीन दिन में 50 करोड़ के पार हुई थी। सलमान खान स्टारर इस फिल्म का तीन दिन का कुल कलेक्शन 68.17 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Twitter

5.द केरल स्टोरी

'द केरल स्टोरी' ने 5 दिन में 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कुल 56.59 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म की लीड हीरोइन अदा शर्मा थीं।

Image credits: Twitter

6. ज़रा हटके ज़रा बचके

विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर 'ज़रा हटके ज़रा बचके' ने 10 दिन में 53.55 करोड़ रुपए कमाकर 50 करोड़ के आंकड़े को पार किया था।

Image credits: Twitter

7. आदिपुरुष

'आदिपुरुष' 2 दिन में 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई थी। प्रभास स्टारर इस फिल्म का दो दिन का कुल कलेक्शन 70 करोड़ रुपए था।

Image credits: Twitter

8. सत्यप्रेम की कथा

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' ने 8 दिन में कुल 51.60 करोड़ रुपए कमाकर 50 करोड़ के बेंचमार्क को पार किया था।

Image credits: Twitter

9. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने 4 दिन में 50 करोड़ के आंकड़े को छुआ था। चौथे दिन के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 52.92 करोड़ रुपए था।

Image credits: Twitter

10. ग़दर 2

सनी देओल की फिल्म 'ग़दर 2' को 50 करोड़ रुपए कमाने में 2 दिन लगे। फिल्म ने दो दिन में 83.18 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था।

Image credits: Twitter

11. OMG 2

अक्षय कुमार स्टारर 'OMG 2' को 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 4 दिन लगे थे। चौथे दिन के कलेक्शन के बाद इसकी कुल कमाई 55.17 करोड़ रुपए थी।

Image credits: Twitter

12. ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर 'ड्रीम गर्ल 2' ने 5 दिन में कुल 52 करोड़ रुपए कमाकर 50 करोड़ के बेंचमार्क को पार कर लिया है।

Image credits: Twitter