Bollywood

काजोल की 12 सुपरहिट फ़िल्में, पति संग सिर्फ 3, इस एक्टर संग सबसे ज्यादा

Image credits: Facebook

1. बाजीगर

काजोल को 1993 में आई 'बाजीगर' से पहचान मिली। अब्बास मस्तान निर्देशित इस सुपरहिट फिल्म की कमाई 7.75 करोड़ रुपए रही थी। फिल्म के लीड हीरो शाहरुख़ खान थे।

Image credits: Facebook

2. करण अर्जुन

राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख़ खान और सलमान खान की मुख्य भूमिका थी। 1995 में आई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

Image credits: Facebook

3. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

बतौर डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की यह पहली फिल्म थी। काजोल के साथ शाहरुख़ खान की इसमें मुख्य भूमिका थी। 1995 में रिलीज हुई यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Image credits: Facebook

4. गुप्त

1997 में आई इस हिट फिल्म में बॉबी देओल काजोल के हीरो थे। फिल्म का निर्देशन राजीव राय ने किया था।

Image credits: Facebook

5.इश्क

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह सुपरहिट फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन, आमिर खान और जूही चावला की भी मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Facebook

6. प्यार किया तो डरना क्या

इस हिट फिल्म के निर्देशक सोहेल खान थे। 1998 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

Image credits: Facebook

7. प्यार तो होना ही था

अजय देवगन स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। 1998 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Image credits: Facebook

8.कुछ कुछ होता है

1998 में काजोल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में नजर आईं। शाहरुख़ खान स्टारर इस फिल्म को करन जौहर ने निर्देशित किया था।

Image credits: Facebook

9. हम आपके दिल में रहते हैं

1999 में काजोल को अनिल कपूर के अपोजिट फिल्म 'हम आपके दिल में रहते हैं' में दिखाई दीं, जो सुपरहिट रहीं। फिल्म के डायरेक्टर सतीश कौशिक थे।

Image credits: Facebook

10.कभी ख़ुशी कभी ग़म

करन जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में काजोल शाहरुख़ खान के अपोजिट दिखी थीं। 2001 में आई यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

Image credits: Facebook

11. फना

2006 में रिलीज हुई इस फिल्म के डायरेक्टर कुणाल कोहली थे। इस सुपरहिट फिल्म में काजोल के अपोजिट आमिर खान की मुख्य भूमिका थी।

Image credits: Facebook

12. तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर

2020 में काजोल पति अजय देवगन के अपोजिट 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' में नजर आईं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया था।

Image credits: Facebook