बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिटनेस फ्रीक एक्टर और सुपरमॉडल मिलिंद सोमन जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले हैं।
मिलिंद 59 साल के हैं लेकिन उनकी फिटनेस और लुक्स देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इस उम्र में इतनी परफेक्ट बॉडी पाने के लिए मिलिंद हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करते हैं।
मिलिंद सोमन हर रोज सुबह उठकर कई किलोमीटर तक दौड़ते हैं। इसके साथ ही वो कई सारे मैराथन में भी हिस्सा लेते हैं। इससे वो काफी फिट रहते हैं।
रनिंग के बाद मिलिंद खूब एक्सरसाइज करते हैं। इससे उनका वेट कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा मिलिंद योग और मेडिटेशन भी करते हैं।
इन सबके साथ-साथ मिलिंद अपनी डाइट का भी खूब ध्यान रखते हैं। नट्स, सीजनल फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स मिलिंद की डाइट का अहम हिस्सा है।
वहीं मिलिंद सिर्फ घी में बने खाने को खाते हैं। इससे उनकी स्किन हर समय ग्लो करती रहती है।
इसके साथ ही मिलिंद दिनभर में खूब पानी पीते हैं। यह वजन घटाने से लेकर कई चीजों में मदद करता है।