Bollywood
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई का आंकडा छू लिया है। फिल्म ने 10 दिन में 104.08 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।
'क्रू' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़+ कमाने वाली 2024 की 5वीं फिल्म बन गई है।इससे पहले 4 हिंदी फ़िल्में दुनियाभर में 100 करोड़+ कमा चुकी हैं। देखें लिस्ट...
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' इस साल की पहली 100 करोड़ी हिंदी फिल्म है। जनवरी में आई इस फिल्म ने दुनियाभर में 337.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
इस साल की दूसरी 100 करोड़ी हिंदी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' है। शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म फ़रवरी में आई और इसने दुनियाभर में 133.64 करोड़ रुपए कमाए थे।
2024 में तीसरी 100 करोड़ी फिल्म 'आर्टिकल 370' के रूप में आई। फ़रवरी में रिलीज हुई इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 110.03 करोड़ रुपए रही। फिल्म में अदा शर्मा की मुख्य भूमिका है।
वर्ल्डवाइड 204.29 करोड़ रुपए कमाने वाली 'शैतान' इस साल की चौथी 100 करोड़ी फिल्म है। मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन और आर. माधवन की मुख्य भूमिका है।