कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शुक्रवार 9 फरवरी को रिलीज हुई। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर लीड रोल में हैं।
कृति सेनन ने अपने करियर कई एक्टर्स के साथ किया। वहीं, वे 7 हीरोज के लिए अनलकी साबित हुई। इन हीरोज के साथ उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रहीं।
2023 में आई कृति सेनन की टाइगर श्रॉफ के साथ वाली फिल्म गणपत डिजास्टर रही। 200 करोड़ की फिल्म ने सिर्फ 13 करोड़ का बिजनेस किया। टाइगर के लिए कृति अनलकी रहीं।
2023 में साउथ एक्टर प्रभास के साथ वाली कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष भी डिजास्टर रही। 700 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 345 करोड़ का कारोबार किया।
कार्तिक आर्यन के लिए कृति सेनन अनलकी रही। दोनों की साथ में 2023 में आई फिल्म शहजादा सुपरफ्लॉप साबित हुई। 65 करोड़ की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 47 करोड़ का बिजनेस किया।
अक्षय कुमार के लिए भी कृति सेनन अनलकी रहीं। 2022 में आई फिल्म बच्चन पांडे सुपरफ्लॉप रही। 180 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 73 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
2019 में आई कृति सेनन की अर्जुन कपूर के साथ फिल्म पानीपत बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 90 करोड़ की फिल्म ने सिर्फ 49 करोड़ का बिजनेस किया।
2019 में दिलजीत दोसांझ के साथ आई फिल्म अर्जुन पटियाला भी सुपरफ्लॉप रही। कृति यहां भी अनलकी साबित हुई। 25 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने बस 9 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
2017 में कृति सेनन, सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म राब्ता में दिखीं। ये फिल्म भी फ्लॉप रही और एक बार फिर कृति असफल रही। बता दें कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं।
अब कृति सेनन, शाहिद कपूर के साथ फिल्म तेरी बातों में ऐसे उलझा जिया में नजर आ रही हैं। क्या शाहिद के लिए कृति लकी साबित होगी ये तो ओपनिंग डे के कलेक्शन से पता चलेगा।