ममता कुलकर्णी लगातार चर्चा में हैं। फिल्म इंडस्ट्री छोड़ अध्यात्म के रास्ते पर निकली ममता कुलकर्णी हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गई थीं।
ममता कुलकर्णी से यमई ममता नंद गिरी बनी पूर्व एक्ट्रेस से 7 दिन बाद ही महामंडलेश्वर पद छीन लिया गया और उन्हें किन्नर अखाड़े से भी निकाल दिया गया।
ममता कुलकर्णी ने अब एक बातचीत के दौरान अपने उस टॉपलेस फोटोशूट पर चुप्पी तोड़ी है, जिस पर 1990 के दशक में जमकर बवाल मचा था।
स्टारडस्ट मैगजीन के लिए कराए गए इस फोटोशूट को लेकर ममता ने रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में कहा, "मैं उस वक्त 9वीं कक्षा में थी।"
ममता ने बताया कि मैगजीन ने फोटोशूट के पहले उन्हें हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर की तस्वीर दिखाई गई थी, जिसमें उन्हें कुछ अश्लीलता नहीं दिखी। उनके मुताबिक़, उस वक्त वे बेहद मासूम थीं।
ममता के मुताबिक़, उस वक्त उन्होंने कहा था ‘आई एम स्टिल वर्जिन’। उनका यह दावा लोगों को खटका, क्योंकि उन्हें लगता था कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस को कुछ भी करना पड़ता है।
ममता कुलकर्णी ने यह स्वीकार किया कि कुछ लोग पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। लेकिन उनके मामले में ऐसा कुछ नहीं हुआ।
ममता कुलकर्णी ने बताया कि उनके पिता ने 35 साल तक ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के रूप में काम किया था। इसलिए उन्हें बॉलीवुड में किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ा।
बकौल ममता कुलकर्णी, "मैं सेक्स के बारे में कुछ नहीं जानती थी। मुझे न्यूडिटी की समझ नहीं थी। अगर आप सेक्शुअली जागरूक नहीं हैं तो न्यूडिटी को अश्लीलता से नहीं जोड़ेंगे।"