Hindi

कौन है ये पाकिस्तानी मुस्लिम, जो 72 हूरें में बना आतंक का मास्टरमाइंड

Hindi

'72 हूरें' का ट्रेलर रिलीज

अपकमिंग फिल्म '72 हूरें' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर संजय पूरण सिंह चौहान हैं, जो दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं।

Image credits: Twitter
Hindi

'72 हूरें' की स्टारकास्ट

'72 हूरें' में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर की मुख्य भूमिका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में आतंक के मास्टरमाइंड मौलाना का रोल किसने किया है।

Image credits: Twitter
Hindi

'72 हूरें' में कौन बना मौलाना?

'72 हूरें' में आतंकवाद के मास्टरमाइंड मौलाना का किरदार जिस अभिनेता ने निभाया है, उनका नाम रशीद नाज़ था और वे पाकिस्तान से ताल्लुक रखते थे।

Image credits: Twitter
Hindi

पेशावर में जन्मे थे रशीद नाज़

रशीद नाज़ का जन्म 9 सितंबर 1948 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। 17 जनवरी 2022 को इस्लामाबाद में उनका निधन हुआ।

Image credits: Twitter
Hindi

टीवी शोज से की रशीद नाज़ ने शुरुआत

रशीद नाज़ ने 1971 पश्तो टीवी प्ले से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्हें पश्तो, हिंदको और उर्दू भाषा के कई प्लेज में देखा गया।

Image credits: Twitter
Hindi

1988 में आई रशीद नाज़ की पहली फिल्म

रशीद नाज़ ने पहली फिल्म 1988 में की थी, जिसका टाइटल ज़मा जंग (उर्दू में मेरी जंग) था और यह फिल्म पश्तो भाषा में रिलीज हुई थी।

Image credits: Twitter
Hindi

2015 में रशीद नाज़ बॉलीवुड में आए

रशीद नाज़ ने बॉलीवुड में एंट्री 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बेबी' से ली, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इस फिल्म में भी उन्होंने आतंक मास्टर माइंड का किरदार निभाया था।

Image Credits: Twitter