Bollywood

अजय देवगन की बेटी न्यासा कर रही इस शख्स को डेट! जानिए ये है कौन?

Image credits: Instagram

वेदांत महाजन को डेट कर रहीं अजय देवगन की बेटी

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन एंटरप्रेन्योर वेदांत महाजन को डेट कर रही हैं। उन्हें वेदांत के साथ हाल ही में लंदन में बियोंसे के कॉन्सर्ट में देखा गया था।

Image credits: Instagram

इवेंट कंपनी चलाते हैं वेदांत महाजन

रिपोर्ट्स की मानें तो वेदांत महाजन EVM एंटरटेनमेंट नाम से इवेंट कंपनी चलाते हैं, जिसमें उनके फ्रेंड्स मानक ढींगरा और मोहित रावल भी पार्टनर हैं।

Image credits: Instagram

लैविश पार्टियों के लिए मशहूर हैं वेदांत

वेदांत महाजन, मानक ढींगरा और मोहित रावल मुंबई, दिल्ली और लंदन समेत देश-विदेश की कई लोकेशंस पर लैविश और महंगी-महंगी पार्टियों के आयोजन के लिए जाने जाते हैं।

Image credits: Instagram

वेदांत की पार्टियों में शरीक होते हैं स्टार किड्स

बताया जाता है कि वेदांत महाजन इवेंट कंपनी के तहत जो पार्टियां होस्ट करते हैं, उनमें न्यासा, जान्हवी कपूर, अहान शेट्टी, मिहिका रामपाल और आर्यन खान जैसे स्टार किड्स शरीक होते हैं।

Image credits: Instagram

न्यू ईयर पार्टियों से वेदांत की शुरुआत हुई

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वेदांत और उनके दोस्तों ने स्कूलमेट्स के लिए 2014 से 2016 तक न्यू ईयर पार्टियां होस्ट की। बाद में उन्हें मुंबई के नाइटक्लब्स और होटल्स द्वारा बुलाया जाने लगा।

Image credits: Instagram

लंदन से की है वेदांत महाजन ने पढ़ाई

वेदांत महाजन ने लंदन से एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर डिग्री ली है। आज उनके द्वारा होस्ट की जाने वाली पार्टियों में रणवीर सिंह और कनिका कपूर जैसे सेलेब्स परफॉर्म करते हैं।

Image credits: Instagram