Bollywood

6 बार छोटी लड़की से हुआ इस बॉलीवुड स्टार को प्यार, 2 की उम्र बेटी बराबर

Image credits: Instagram

मिलिंद सोमण का 58वां बर्थडे

मिलिंद सोमण का जन्म 4 नवम्बर 1965 को ग्लासगो (UK) में हुआ था। वे ना केवल एक्टर और सुपरमॉडल हैं, बल्कि फिटनेस आइकॉन के रूप में भी फेमस हैं।

Image credits: Instagram

मिलिंद सोमण के लव अफेयर्स

मिलिंद सोमण का अफेयर कई लड़कियों से रहा है और इनमें से ज्यादातर की उम्र उनसे बेहद कम रही है। एक नजर डालिए उनके सभी अफेयर्स पर...

Image credits: Instagram

मिलिंद सोमण की पहली शादी

दो बार शादी के बंधन में बंध चुके मिलिंद सोमण की पहली शादी 2006 में 15 साल छोटी फ्रेंच एक्ट्रेस मायलेन जम्पनोई से हुई थी। 2009 में मिलिंद और मायलेन का तलाक हो गया।

Image credits: Instagram

मिलिंद सोमण की पहली गर्लफ्रेंड

मिलिंद सोमण की पहली गर्लफ्रेंड सुपरमॉडल और मिस इंडिया (1992) मधु सप्रे थीं। मधु मिलिंद से 6 साल छोटी हैं। 1995 में मिलिंद और मधु का ब्रेकअप हुआ था।

Image credits: Instagram

मिलिंद सोमण की गर्लफ्रेंड शहाना गोस्वामी रहीं

रिपोर्ट्स की मानें तो 2010 में मिलिंद सोमण एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी को डेट कर रहे थे। शहाना मिलिंद से 21 साल छोटी हैं। मायलेन से तलाक के बाद यह उनका पहला अफेयर था, जो 3 साल चला था।

Image credits: Instagram

दीपानिता शर्मा से जुड़ा मिलिंद सोमण का नाम

बताया जाता है कि फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर्स' (2012) के दौरान मिलिंद और दीपानिता डेट कर रहे थे। हालांकि, इस बात कीई पुष्टि नहीं हुई। दीपानिता मिलिंद से 11 साल छोटी हैं।

Image credits: Instagram

गुल पनाग संग रहा मिलिंद सोमण का अफेयर?

मिलिंद सोमण और गुल पनाग ने 2005 में फिल्म 'जुर्म' में काम किया था। कहा जाता है कि उस वक्त दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। 14 साल छोटी गुल संग मिलिंद का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला।

Image credits: Instagram

मिलिंद सोमण की दूसरी बीवी

मिलिंद सोमण ने 2018 में गुवाहाटी की रहने वाली अंकिता कंवर से दूसरी शादी की। अंकिता उम्र में मिलिंद सोमण से 26 साल छोटी हैं। कपल चार साल से रिश्ता निभा रहा है।

Image credits: Instagram