रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस के अंदर काफी बज है और वो इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के लिए मेकर्स की पहली पसंद रश्मिका मंदाना नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा थीं।
हालांकि परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म को छोड़ दिया था, जिसके बाद रश्मिका मंदाना को इसमें कास्ट किया गया था। वहीं परिणीति की इस फिल्म को छोड़ने की वजह भी सामने आ चुकी है।
परिणीति ने संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के बजाए इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में काम करना पसंद किया।
इस वजह से रश्मिका को फाइनल किया गया। हालांकि अब फिल्म का टीजर और सॉन्ग्स सुनने के बाद रणबीर के साथ रश्मिका की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
हालांकि ट्रेलर में रश्मिका की डायलॉग डिलीवरी की वजह जमकर आलोचना की जा रही है। कोई उनकी हिंदी का मजाक उड़ा रहे हैं तो कई उनके डायलॉग बोलने क तरीके का।
कुछ लोगों का कहना है कि रश्मिका ने डायलॉग तमिल एक्सेंट में बोले हैं, जिससे लोगों को समझने में मुश्किल हो रही है। देखना खास होगा कि रश्मिका की एक्टिंग लोगों को पसंद आती है या नहीं।