Bollywood

भगवान पर बनी 8 फिल्म, जानें कौन रही HIT और कौन FLOP

Image credits: instagram

बॉलीवुड में भगवान पर बनी फिल्में

बॉलीवुड में भगवान पर कई फिल्में बनी है। इन्हीं में एक है अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2, जो 11 अगस्त रिलीज हो रही है। 

Image credits: instagram

HIT रही अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड ने अच्छा कलेक्शन किया था। इसमें भगवान कृष्ण की लीला दिखाई गई थी। फिल्म ने 105 करोड़ कमाए थे।

Image credits: instagram

FLOP रही सलमान खान की गॉड तुसी ग्रेट हो

2008 में आई सलमान खान की फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो में भगवान की शक्तियां दिखाई गई थीं। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही और इसने 26 करोड़ का कलेक्शन किया।

Image credits: instagram

अजय देवगन की FLOP थैंक गॉड

2022 में आई अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड भगवान द्वारा भविष्य दिखाने पर फोकस किया गया था। यह फिल्म फ्लॉप रही और इसने 49.55 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Image credits: instagram

700 करोड़ की डिजास्टर आदिपुरुष

इसी साल आई प्रभास की फिल्म आदिपुरुष भगवान राम पर बेस्ट थी। हालांकि, फिल्म डिजास्टर साबित हुई। फिल्म ने 450 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image credits: instagram

सुपरहिट कंतारा

2022 में आई ऋषभ शेट्टी की फिल्म में भगवान की शक्तियां दिखाई गईं थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसने 400 करोड़ का कलेक्शन किया। 

Image credits: instagram

ब्लॉकबस्टर रही रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र

2022 में आई रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र ब्रह्मा देव के सबसे बड़े अस्त्र पर बेस्ड थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसने करीब 410 करोड़ का बिजनेस किया था। 

Image credits: instagram

फ्लॉप रही अक्षय कुमार की राम सेतु

2022 में आई अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु भगवान राम द्वारा बनाए राम सेतु के बारे थी। हालांकि, फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने 92 करोड़ का बिजनेस किया।

Image credits: instagram

आमिर खान की PK रही ब्लॉकबस्टर

2014 में आई आमिर खान की फिल्म पीके भगवान के नाम लोगों को बेवकूफ बनाने के सब्जेक्ट पर बेस्ड थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने 768 करोड़ का कारोबार किया था।

Image credits: instagram

OMG 2 है भोलेनाथ की आस्था पर बेस्ड

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 भगवान शंकर की आस्था पर बेस्ड है। फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। 

Image credits: instagram