Bollywood

एक्टिंग के इश्क ने छुड़वाया था शाहिद कपूर के पापा का TOP क्लास करियर

Image credits: Getty

69 साल के हुए पंकज कपूर

पंकज कपूर 69 साल के हो गए हैं। पंकज अपनी संजीदा एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने फिल्मों के साथ नाटकों में भी काम किया।

Image credits: Getty

इंजीनियरिंग में टॉपर थे पंकज कपूर

कम ही लोग जानते हैं पंकज कपूर इंजीनियरिंग में टॉपर थे। लेकिन उन्हें अपनी इस टॉप क्लास पढ़ाई से ज्यादा एक्टिंग से इश्क था।

Image credits: Getty

पंकज कपूर ने दांव पर लगाया टॉप क्लास करियर

पंकज कपूर को एक्टिंग से इतना ज्यादा प्यार था कि उन्होंने अपना टॉप क्लास करियर तक छोड़ दिया था।

Image credits: Getty

पंकज कपूर ने लिया था NSD में दाखिला

पंकज कपूर ने एक्टिंग के लिए इंजीनियरिंग छोड़कर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था, ताकि अपना सपना पूरा कर सके।

Image credits: Getty

4 साल तक पंकज कपूर ने किया थिएटर

पंकज कपूर ने अपनी जिंदगी में करीब 4 साल तक नाटकों में काम किया। फिर उन्हें पहला ब्रेक फिल्म गांधी में मिला था।

Image credits: Getty

74 नाटकों-सीरियलों में किया था पंकज कपूर ने काम

आपको बता दें कि फिल्म गांधी का ऑफर मिलने से पहले पंकज कपूर ने 74 नाटकों और कई टीवी धारावाहिकों में किया था।

Image credits: Getty

1982 में किया था पंकज कपूर ने डेब्यू

पंकज कपूर ने 1982 में श्याम बेनेगल की फिल्म आरोहन से डेब्यू किया था। इसी साल वह गांधी, आधारशिला जैसी फिल्मों में नजर आए।

Image credits: Getty

पंकज कपूर की पर्सनल लाइफ

पकंज कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 शादियां की। पहली शादी उन्होंने 21 साल की उम्र में नीलिमा अजीम से की थी। कपल का बेटा है एक्टर शाहिद कपूर।

Image credits: Getty

सुप्रिया पाठक से की पंकज कपूर ने दूसरी शादी

पंकज कपूर और नीलिमा अजीम शादी के करीब 9 साल बाद अलग हुए। फिर सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की थी। कपल के 2 बच्चे हैं।

Image credits: Getty