SRK-सलमान को टक्कर देने वाला वो हीरो आखिर कैसे हुआ तबाह, कहां हुई चूक
Bollywood Feb 09 2025
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
60 साल के हुए आशिकी हीरो
आशिकी हीरो के नाम से फेमस राहुल रॉय 60 साल के हो गए हैं। 90 के दशक आई फिल्म आशिकी से रातोंरात स्टार बने राहुल अब गुमनाम जिंदगी गुजार रहे हैं।
Image credits: instagram
Hindi
आशिकी से किया था राहुल रॉय ने डेब्यू
राहुल रॉय ने महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से 1990 में डेब्यू किया था। इस फिल्म राहुल को रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म के गानों के अलावा राहुल भी झटके में लाइमलाइट में आ गए थे।
Image credits: instagram
Hindi
1 करोड़ के बजट में बनी थी आशिकी
राहुल रॉय की डेब्यू फिल्म 1 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस फोड़ दिया था। मूवी ने 5 करोड़ का बिजनेस किया था।
Image credits: instagram
Hindi
सलमान-शाहरुख खान को दी टक्कर
पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बने राहुल रॉय ने 90 के दशक में सलमान और शाहरुख खान जैसे स्टार्स को टक्कर दी। इंडस्ट्री में सलमान-शाहरुख से ज्यादा राहुल ने चर्चे होने लगे थे।
Image credits: instagram
Hindi
एकसाथ साइन की 47 फिल्में
पहली ही फिल्म से राहुल रॉय को ऐसा स्टारडम मिला कि उन्होंने सिर्फ 11 दिन में 47 फिल्में साइन कर दी थी। वे कई शिफ्ट में फिल्मों की शूटिंग करते थे।
Image credits: instagram
Hindi
बर्बाद हुआ राहुल रॉय का करियर
आशिकी के बाद राहुल रॉय को जो भी फिल्म रिलीज हुई वो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। धीरे-धीरे फिल्म मेकर्स ने राहुल को अपनी फिल्मों से हटाना शुरू कर दिया। और उनका करियर बर्बाद हो गया।
Image credits: instagram
Hindi
राहुल रॉय की फिल्में
राहुल रॉय ने सपने सादन के, प्यार का साया, पहला नशा, फिर तेरी कहानी याद आई, जुनून, गुमराह, मझधार, नसीब, जानम, अचानक जैसी कई फिल्म की, लेकिन अपने दम पर कोई हिट नहीं करा पाए।