Hindi

2023 की 5 सबसे लंबी फ़िल्में, रणबीर कपूर की Animal सब पर भारी

Hindi

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का रनटाइम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का रनटाइम 201 मिनट्स यानी 3 घंटे 21 मिनट का है।

Image credits: Twitter
Hindi

इस साल की सबसे लंबी फिल्म बनी 'एनिमल'

'एनिमल' इस साल की सबसे लंबी फिल्म साबित हुई है। इतना ही नहीं, यह बीते 14 साल की भी सबसे लंबी फिल्म बनी है।

Image credits: Twitter
Hindi

इस साल बीती 4 सबसे लंबी फिल्मों में 3 ब्लॉकबस्टर

इस साल की बीती 4 सबसे लंबी फिल्मों में 1 बॉलीवुड और बाकी तीन साउथ सिनेमा की फ़िल्में हैं। इनमें से 3 ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं, जबकि एक बुरी तरह फ्लॉप हुई।

Image credits: Twitter
Hindi

इस साल की दूसरी सबसे लंबी फिल्म तेलुगु में बनी 'बेबी'

तेलुगु भाषा में बनी 'बेबी' इस साल की दूसरी सबसे लंबी फिल्म है। इस फिल्म की लंबाई 175 मिनट (2 घंटे 55 मि.) थी। 10 करोड़ में बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 81.05 करोड़ कमाकर ब्लॉकबस्टर रही।

Image credits: Twitter
Hindi

फ्लॉप साबित हुई इस साल की तीसरी सबसे लंबी फिल्म 'किंग ऑफ़ कोठा'

2 घंटे 55 मिनट यानी 175 मिनट लंबी मलयालम फिल्म 'किंग ऑफ़ कोठा' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। फिल्म वर्ल्डवाइड सिर्फ 31.35 करोड़ रुपए कमा पाई थी।

Image credits: Twitter
Hindi

ब्लॉकबस्टर 'जवान' इस साल की चौथी सबसे लंबी फिल्म रही

हिंदी और तमिल की फिल्म 'जवान' 170 मिनट यानी 2 घंटे 50 मिनट लंबी थी। 300 करोड़ में बनी 'जवान' ने दुनियाभर में 1150 करोड़ रुपए कमाकर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही।

Image credits: Twitter
Hindi

पांचवी सबसे लंबी फिल्म 'Leo' भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई

इस साल की पांचवी सबसे लंबी फिल्म तमिल की 'Leo' रही। ब्लॉकबस्टर 'Leo' का निर्माण लगभग 250 करोड़ में हुआ, जबकि इसने वर्ल्डवाइड 605 करोड़ रुपए की कमाई की।

Image Credits: Twitter