Bollywood

KKBKKJ: वीकेंड कमाई में अपनी ही इन 10 फिल्मों से मात खा गए सलमान खान

Image credits: Twitter

1. पहले नंबर पर सलमान की 'सुल्तान'

सलमान खान की फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट में उनकी 'सुल्तान' टॉप पर है। 2016 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने पहले वीकेंड में 180.36 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

2. 150 करोड़ थी 'भारत' का वीकेंड कमाई

2019 में रिलीज हुई 'भारत' ने पहले वीकेंड में 150.10 करोड़ रुपए कमाए थे। हालांकि,फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी।

Image credits: Twitter

3. तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर 'PRDP'

सलमान खान की तीसरी वीकेंड हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' है, जो 2015 में रिलीज हुई थी। इस सुपरहिट फिल्म का पहले वीकेंड का कलेक्शन 129.77 करोड़ रुपए था।

Image credits: Twitter

4. 'टाइगर जिंदा है' ने वीकेंड पर कमाए थे 115 करोड़

2017 में रिलीज हुई 'टाइगर जिंदा है' ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में 115 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

Image credits: Twitter

5. 103 करोड़ का था 'रेस 3' का वीकेंड

बॉक्स ऑफिस पर एवरेज परफॉर्मेंस देने वाली 'रेस 3' ने भी वीकेंड में तगड़ी कमाई की थी। 2018 में आई इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 103 करोड़ रुपए रहा था।

Image credits: Twitter

6. 6ठे पायदान पर 'बजरंगी भाईजान'

2015 में आई 'बजरंगी भाईजान' ने पहले वीकेंड में 102.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म इंडिया की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है।

Image credits: Twitter

7. 'एक था टाइगर' का वीकेंड कलेक्शन 100 करोड़

सलमान खान की 'एक था टाइगर' का वीकेंड कलेक्शन 100.16 करोड़ रुपए रहा था। 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

Image credits: Twitter

8. बॉडीगार्ड सलमान की 8वीं हाईएस्ट वीकेंड ग्रॉसर

2011 में रिलीज हुई 'बॉडीगार्ड' सलमान खान की 8वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी और इसने पहले वीकेंड 88.75 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

9. 'किक' ने वीकेंड में कमाए थे 83.83 करोड़

2014 में रिलीज हुई 'किक' ने पहले वीकेंड में 83.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

Image credits: Twitter

10. 'दबंग 3' टॉप 10 में शामिल

2019 में रिलीज हुई 'दबंग 3' सेमी हिट रही थी, लेकिन वीकेंड कलेक्शन के मामले में 'KKBKKJ' से आगे थी। इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 78.75 करोड़ रुपए कमाए थे।

Image credits: Twitter

11वें नंबर पर रही 'KKBKKJ'

सलमान खान की हालिया रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' उनकी फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट में 11वें नंबर है। फिल्म ने पहले वीकेंड में 68.17 करोड़ रुपए कमाए हैं।

Image credits: Twitter