Bollywood

ईद पर सलमान खान की 10 फिल्मों का गदर, 2 ने FLOP होकर भी कमाए करोड़ों

Image credits: instagram

सलमान खान की भारत HIT

2019 में आई सलमान खान की फिल्म भारत बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने 325 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। कैटरीना कैफ लीड रोल में थी।

Image credits: instagram

FLOP सलमान खान की रेस 3

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिज की 2018 में आई फिल्म रेस 3 फ्लॉप साबित हुई। हालांकि, फ्लॉप होने के बाद भी फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा कमाई की। फिल्म का कलेक्शन 303 करोड़ रुपए रहा।

Image credits: instagram

सलमान खान की सुपरफ्लॉप ट्यूबलाइट

सलमान खान और सोहेल खान की फिल्म ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। फिल्म के लिए कहा जाता है कि फ्लॉप होने के बाद भी इसने अच्छी कमाई की। फिल्म का कलेक्शन 211.14 करोड़ रहा।

Image credits: instagram

'सुल्तान' सलमान खान

2016 में आई सलमान खान की फिल्म सुल्तान ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अनुष्का शर्मा के साथ वाली इस फिल्म ने 623 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

Image credits: instagram

सलमान खान 'बजरंगी भाईजान'

बजरंगी भाईजान ने भी रिलीज के साथ धमाका किया। 2015 में आई फिल्म में करीना कपूर और हर्षाली मल्होत्रा लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 969 करोड़ का कारोबार किया था।

Image credits: instagram

सलमान खान की जबरदस्त 'किक'

2014 में आई सलमान खान की फिल्म किक ने सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखाया। जैकलीन फर्नांडिज के साथ वाली इस फिल्म ने 402 करोड़ रुपए की कमाई कर गदर मचाया था।

Image credits: instagram

सलमान खान की एक था टाइगर HIT

2012 में कैटरीना कैफ के साथ आई सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब हंगामा किया। फिल्म ने 335 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Image credits: instagram

'बॉडीगार्ड' सलमान खान

करीना कपूर के साथ वाली सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 2011 में आई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 234 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Image credits: instagram

सलमान खान 'दबंग'

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म दबंग का खूब गदर सिनेमाघरों में देखने को मिला। 2010 में आई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 221 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।

Image credits: instagram

सलमान खान 'वॉन्टेड'

सलमान खान और आयशा टाकिया की फिल्म वॉन्टेड भी जबरदस्त हिट साबित हुई। 2009 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 93 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Image credits: instagram