Hindi

क्या आप जानते हैं SRK के अलावा किसने दी 1 हजार करोड़ की 2 फिल्में?

Hindi

शाहरुख खान ने बनाया इतिहास

इंडियन सिनेमा की हिस्ट्री में शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने 2 बार 1000 करोड़ी फिल्में दी है। उनकी फिल्म पठान और जवान ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमाए।

Image credits: instagram
Hindi

किस हीरो ने दी 2 एक हजार करोड़ी फिल्में

शाहरुख खान के अलावा इंडियन सिनेमा में एक और हीरो जिसने 2 बार 1000 करोड़ी फिल्म दी और वो हैं संजय दत्त।

Image credits: instagram
Hindi

संजय की 1000 करोड़ी मूवीज

आपको बता दें कि संजय दत्त की जो 2 फिल्में जिन्होंने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की वो है केजीएफ 2 और जवान। KGF 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ और जवान ने 1148 करोड़ कमाए।

Image credits: instagram
Hindi

फिल्म रॉकी से किया था संजय दत्त ने डेब्यू

संजय दत्त ने 1981 में आई फिल्म रॉकी से बॉलीवुड में कदम रखा था। संजय ने कई बार इंडस्ट्री में कमबैक किया और असफलताएं देखीं।

Image credits: instagram
Hindi

लगातार फ्लॉप रहे संजय दत्त

डेब्यू फिल्म रॉकी हिट रही लेकिन इसके बाद संजय दत्त की जितनी भी फिल्में आई वो लगातार फ्लॉप हुई। फिल्म 1986 में आई फिल्म नाम से उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की थी।

Image credits: instagram
Hindi

ड्रग्स और विवादों में फंसे संजय दत्त

80 के दशक में संजय दत्त ड्रग्स और कॉन्ट्रोवर्सीज में फंसे। इससे उन्हें बॉक्स ऑफिस पर जमकर नुकसान हुआ। फिल्में तक लगातार फ्लॉप हुई।

Image credits: instagram
Hindi

फिल्म साजन और खलनायक से वापसी

1991-92 में संजय दत्त ने फिल्म साजन और खलनायक से दोबारा वापसी की। 90 के दशक में उन्होंने कुछ हिट एक्शन फिल्मों में भी काम किया।

Image credits: instagram
Hindi

संजय दत्त को हुई जेल

1992 के मुंबई विस्फोटों से जुड़े एक मामले में कानूनी पचड़े में फंसे और संजय दत्त को जेल की सजा हुई। बाहर आने के बाद उन्होंने 1997 में फिल्म वास्तव देकर बॉक्स ऑफिस पर  गदर मचाया।

Image credits: instagram
Hindi

संजय दत्त ने बदला अपना जेनर

वास्तव के बाद संजय दत्त की फिल्में फ्लॉप होने लगी तो उन्होंने अपना जेनर चेंज किया और 2003 में ब्लॉकबस्टर मुन्नाभाई एमबीबीएस दी। इसके बाद आई लगे रहो मुन्नाबाई भी सुपरहिट साबित हुई।

Image credits: instagram
Hindi

विलेन बने संजय दत्त

मुन्नाभाई सीरीज के बाद संजय दत्त फ्लॉप होने लगे। फिर खबर आई कि उन्हें कैंसर हो गया। इस दौरान उन्होंने विलेन का रोल स्वीकार किया। केजीएफ 2 में उन्होंने विलेन बन खूब लाइमलाइट बटोरी।

Image credits: instagram
Hindi

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्में

2023 में आई साउथ फिल्म लियो में संजय दत्त ने विलेन का रोल किया। उनकी अपकमिंग फिल्में डबल आईस्मार्ट, केडी द डेविल, बाप और वेलकम टू द जंगल हैं।

Image Credits: instagram