Bollywood

2 भाई बॉलीवुड में सुपरहिट पर 1 HIT को NO कहकर छोटे ने तबाह किया सबकुछ

Image credits: instagram

58 साल के हुए संजय कपूर

अनिल और बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर 58 साल के हो गए हैं। 1965 में मुंबई में जन्में संजय का बॉलीवुड करियर डिजास्टर रहा। 2 को छोड़ उनकी फिल्म हिट नहीं हुई।

Image credits: instagram

Flop हुई संजय कपूर की डेब्यू फिल्म

संजय कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में आई फिल्म प्रेम से की थी। इसी फिल्म से तब्बू ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही। 

Image credits: instagram

माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म राजा

1995 में संजय कपूर को हिट एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का मौका मिला और फिल्म थी राजा। राजा बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई लेकिन इसका क्रेडिट संजय के ज्यादा माधुरी को मिला। 

Image credits: instagram

संजय कपूर ने दी एक के बाद एक Flop

फिल्म राजा के बाद संजय कपूर ने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी एक बाद एक फिल्में फ्लॉप होती गई। उनकी फिल्में औजार, मोहब्बत, कर्त्तव्य सहित सभी फ्लॉप रही।

Image credits: instagram

4 साल बाद आई संजय कपूर की हिट फिल्म

1995 में राजा हिट होने के 4 साल बाद संजय कपूर की फिल्म सिर्फ तुम 1999 में आई , जो हिट रही। इसमें उनके साथ न्यू एक्ट्रेस प्रिया गिल थी। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री पसंद की गई। 

Image credits: instagram

सिर्फ तुम के बाद संजय कपूर हुए फ्लॉप

संजय कपूर की आखिरी हिट फिल्म सिर्फ तुम थी। इसके बाद उन्होंने लगातार फिल्मों में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई भी हिट फिल्म नहींं दे पाए। 

Image credits: instagram

संजय कपूर ने ठुकराए कई ऑफर्स

संजय कपूर ने करियर में कई फिल्मों के ऑफर्स ठुकराए, जिससे उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्हें सलमान खान वाली फिल्म तेरे नाम ऑफर हुई थी, जिसे ठुकरा कर उन्होंने सबसे बड़ी गलती की थी।

Image credits: instagram

साइड हीरो बनकर रह गए संजय कपूर

लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद संजय कपूर को लीड रोल मिलने बंद हो गए। काफी समय से वह फिल्मों में साइड रोल या फिर कैमियो ही कर रहे हैं। वे वेब सीरीज में भी काम कर रहे हैं।

Image credits: instagram