Bollywood

22 साल बाद इतने बदल गए हैं गदर के जीते, देखिए उत्कर्ष शर्मा की PHOTOS

Image credits: Instagram

काफी बदल गए हैं गदर के जीते

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर' में उनके बेटे का रोल निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा इस समय काफी बदल गए हैं।

Image credits: Instagram

गदर की रिलीज के समय 7 साल के थे उत्कर्ष

2001 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब उत्कर्ष महज 7 साल के थे, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उत्कर्ष ने फैंस के दिल में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी।

Image credits: Instagram

उत्कर्ष की फोटोज हुईं वायरल

अब 22 साल बाद यह फिल्म एक बार फिर से रिलीज हुई है। इस मौके पर फैंस सोशल मीडिया पर उत्कर्ष की कई फोटोज वायरल हो रही हैं।

Image credits: Instagram

काफी हैंडसम हैं उत्कर्ष

उत्कर्ष इस समय 28 साल के हैं और इतने सालों में उत्कर्ष का लुक पूरी तरह से बदल गया है। वो अब काफी ज्यादा हैंडसम हो गए हैं।

Image credits: Instagram

उत्कर्ष के हैं काफी फॉलोअर्स

उत्कर्ष की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Image credits: Instagram

गदर 2 में भी नजर आएंगे उत्कर्ष

खास बात यह है कि वो गदर 2 में एक बार फिर से नजर आने वाले हैं। फिल्म में वो जीते के यंग रोल में नजर आएंगे।

Image credits: Instagram

डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं उत्कर्ष

आपको बता दें उत्कर्ष डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं। अमीषा पटेल ने ही अनिल शर्मा को उत्कर्ष को इस रोल के लिए लेने को कहा था।

Image credits: Instagram

'जीनियस' में लीड रोल में नजर आए थे उत्कर्ष

उत्कर्ष साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीनियस' में लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया, लेकिन इसमें उत्कर्ष को लोगों ने काफी पसंद किया था।

Image credits: Instagram