Bollywood

बेटी की शादी के 5 दिन बाद शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती, जानिए वजह

Image credits: Social Media

अस्पताल में भर्ती हुए शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती हैं। बेटी सोनाक्षी की शादी के 5 दिन बाद ही उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर ने उनके चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है।

Image credits: Social Media

किस हॉस्पिटल में भर्ती हैं शत्रुघ्न सिन्हा?

ख़बरों की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सोनाक्षी की शादी के बाद थकान महसूस होने के बाद वे यहां रुटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे।

Image credits: Social Media

शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में क्यों भर्ती हुए?

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट की खबर के मुताबिक़, बेटी सोनाक्षी की शादी की भागदौड़ में उन्हें थकान हो गई थी और वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। हालांकि, आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

Image credits: Social Media

अब कैसी है 72 साल के शत्रुघ्न सिन्हा की हालत

रिपोर्ट के मुताबिक़, शत्रुघ्न सिन्हा एकदम फिट हैं और आराम कर रहे हैं। उनसे जुड़े सूत्रों के हवाले से उनके फैन्स को आश्वासन दिया गया है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

Image credits: Social Media

पिता को देखने पति संग पहुंची सोनाक्षी सिन्हा

शुक्रवार (28 जून) को सोनाक्षी सिन्हा पति ज़हीर इकबार के साथ पिता शत्रुघ्न का हालचाल लेने कोकिलाबेन हॉस्पिटल पहुंची थीं, जहां से उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

Image credits: Social Media

सोनाक्षी सिन्हा को अस्पताल में देख लोगों को हुई ग़लतफ़हमी?

सोनाक्षी को ज़हीर के साथ अस्पताल के बाहर देख लोगों को ग़लतफ़हमी हुई कि कहीं वे प्रेग्नेंट तो नहीं हैं। हालांकि, ताजा रिपोर्ट्स ने साफ़ कर दिया है कि वे अपने पिता से मिलने वहां गई थीं।

Image credits: Social Media

23 जून को हुई सोनाक्षी सिन्हा की शादी

सोनाक्षी- ज़हीर ने 23 जून को सिविल मैरिज की। यह शादी सोनाक्षी के बांद्रा (मुंबई) वाले अपार्टमेंट में हुई, जिसमें उनके पैरेंट्स शामिल हुए। हालांकि, उनके भाई लव इस शादी से दूर रहे।

Image credits: Social Media