शत्रुघ्न सिन्हा को क्यों कहते हैं शॉटगन, जानिए दिलचस्प कहानी
Bollywood Dec 09 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
79 साल के हुए शत्रुघ्न सिन्हा
गुजरे जमाने के एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा 79 साल के हो गए हैं। शत्रुघ्न का जन्म 1946 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है।
Image credits: instagram
Hindi
सपुरस्टार रहे शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकब्स्टर फिल्में दी। कहा जाता है कि शत्रुघ्न की पॉपुलैरिटी से अमिताभ बच्चन तक घबरा गए थे।
Image credits: instagram
Hindi
शत्रुघ्न सिन्हा को कहते है शॉटगन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शत्रुघ्न सिन्हा को शॉटगन के नाम से भी जाना है। हालांकि, उन्हें ये नाम किसने दिया और इसके पीछे क्या कहानी है, आइए जानते हैं..
Image credits: instagram
Hindi
किसने दिया शत्रुघ्न सिन्हा को शॉटगन नाम
शत्रुघ्न सिन्हा ने कपिल शर्मा के शो में खुलासा किया था कि उन्हें शॉटगन नाम पत्रकार शोभा डे ने दिया है। दरअसल, उनके नाम के उच्चारण को लेकर कन्फ्यूजन रहता था इसलिए शॉटगन नाम दिया।
Image credits: instagram
Hindi
शत्रुघ्न सिन्हा के नाम को लेकर कन्फ्यूजन
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उनके नाम को लेकर सभी कन्फ्यूज रहते थे। कोई भी इसे सही से नहीं बोल पाता था। कई बार लोग अर्थ का अनर्थ कर देते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
इन नामों से पुकारा गया शत्रुघ्न सिन्हा को
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि अलग-अलग प्रदेश में उनके नाम उच्चारण अलग-अलग तरीके से किया जाता था। कोई शत्रुगंज, शत्रुहन सिन्हा, शत्रुधन सिन्हा, शोतृघ्नो कहते थे।
Image credits: instagram
Hindi
पाकिस्तान में इस नाम से पुकारे गए शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा ने इंटरव्यू में अपने नाम को लेकर एक और खुलासा किया था। उन्होंने बताया था जब वे पाकिस्तान एक इवेंट में हिस्सा लेने गए तो वहां उन्हें शतुरमुर्ग सिन्हा पुकारा गया था।
Image credits: instagram
Hindi
शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्में
शत्रुघ्न सिन्हा की पहली रिलीज फिल्म साजन थी। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन का रोल किया। लीड हीरो के तौर पर उनकी हिट कालीचरण थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।