Hindi

अजय देवगन-रोहित शेट्टी की पिछली 10 Movie का हाल, इस बार 1000 CR पक्के!

Hindi

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने जा रहे रोहित शेट्टी-अजय देवगन

डायरेक्टर रोहित शेट्टी और सुपरस्टार अजय देवगन अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने जा रहे हैं। कम से कम रिपोर्ट में तो यही दावा किया जा रहा है।

Image credits: Social Media
Hindi

बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कलेक्शन करने वाले हैं अजय-रोहित

कोइमोई की रिपोर्ट की मानें तो 'सिंघम अगेन' के कलेक्शन के साथ अजय और रोहित की अब तक की सभी फिल्मों का भारत में कुल कलेक्शन 1000 करोड़ के पार हो जाएगा।

Image credits: Social Media
Hindi

अब तक 800 करोड़+ कमा चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी

अगर अब तक का रिकॉर्ड देखें तो अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी की 10 फ़िल्में आ चुकी हैं और सभी ने मिलकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 809.47 करोड़ रुपए की कमाई की है।

Image credits: Social Media
Hindi

'सिंघम अगेन' आसानी से कमा सकती है 190.53 करोड़

रिपोर्ट में लिखा है कि अजय-रोहित की जोड़ी को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का माइलस्टोन छूने 190.53 करोड़ की दरकार है और 'सिंघम अगेन' यह आंकड़ा आसानी से छू सकती है।

Image credits: Social Media
Hindi

अजय-रोहित की पिछली 10 फिल्मों का कलेक्शन

  • ज़मीन: 11 CR
  • गोलमाल : 29.50 CR
  • सन्डे:  20.30 CR
  • गोलमाल रिटर्न्स: 51.90 CR
  • ऑल द बेस्ट: 41.75 CR
  • गोलमाल 3: 106.30 CR
  • सिंघम: 100CR
  • बोल बच्चन: 102CR
  • सिंघम रिटर्न्स: 141CR
  • गोलमाल अगेन: 205.72 CR
Image credits: Social Media
Hindi

1 नवम्बर को रिलीज हो रही 'सिंघम अगेन'

'सिंघम अगेन' 1 नवम्बर को रिलीज होगी।फिल्म में करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, श्वेता तिवारी, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की भी अहम् भूमिका है।

Image Credits: Social Media