इस विलेन के बिना अधूरी थी 70s की फिल्में, रोहित शेट्टी से खास कनेक्शन
Bollywood Sep 04 2024
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
बॉलीवुड के फेमस विलेन रोहित शेट्टी के पापा
रोहित शेट्टी के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन कम ही लोग हैं, जो उनके पिता एमबी शेट्टी के बारे में जानते हैं। एमबी शेट्टी फिल्मों में विलेन रहे हैं।
Image credits: instagram
Hindi
70 के दशक के सबसे फेमस विलेन
रोहित शेट्टी के पिता एमबी शेट्टी, जिन्हें फिल्मों में शेट्टी के नाम से जाना जाता था, 70 के दशक के सबसे फेमस विलेन थे। वे एक्शन डायरेक्टर भी थे।
Image credits: instagram
Hindi
वेटर से बॉडी बिल्डर बने एमबी शेट्टी
मंगलौर में जन्मे एमबी शेट्टी मुंबई आए और वेटर की नौकरी करने लगे। इसी दौरान उन्होंने बॉक्सिंग शुरू की और बॉडी बिल्डर बन गए।
Image credits: instagram
Hindi
1956 में शुरू किया था एमबी शेट्टी ने करियर
एमबी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत 1956 में फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर शुरू की थी। फिर उन्हें कई फिल्मों में विलेन के साथ स्टंट डायरेक्टर के तौर पर काम करने का मौका मिला।
Image credits: instagram
Hindi
700 फिल्मों में किया एमबी शेट्टी ने काम
एमबी शेट्टी ने अपने करियर में 700 फिल्मों में काम किया। इनमें डॉन, त्रिशूल, दीवार, शलिमार, दोस्त, सीता और गीता, कालीचरण सहित कई फिल्में शामिल हैं।
Image credits: instagram
Hindi
एमबी शेट्टी ने की 2 शादी
बता दें कि एमबी शेट्टी ने दो शादी की थी। उनकी पहली पत्नी विनोदिनी थी, जिनसे उन्हें 4 बच्चे थे। दूसरी शादी रत्ना से की, जिनसे उन्हें एक बेटा हुआ रोहित शेट्टी।
Image credits: instagram
Hindi
कम उम्र में हुई एमबी शेट्टी की मौत
बता दें कि एमबी शेट्टी की मौत कम उम्र में ही हो गई थी। उनका निधन 44 साल की उम्र में हुआ था। जब पिता का निधन हुआ रोहित शेट्टी 8 साल के थे।