Hindi

4 Bollywood Couples: कोई अपने तो कोई हो रहा किराए के घर में शिफ्ट

Hindi

बॉलीवुड सेलेब्स के नए आशियाने

रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ बॉलीवुड सेलेब्स अपने नए घरों में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल से लेकर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह तक के नाम शामिल हैं।

Image credits: instagram
Hindi

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा ने अपना अपार्टमेंट बेच रही है और अपने सी-फेसिंग घर की कीमत 25 करोड़ लगाई है। सोनाक्षी ने पति जहीर इकबाल संग नया अपार्टमेंट खरीदा है, जिसमें वो जल्दी ही शिफ्ट होंगी।

Image credits: instagram
Hindi

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे का स्वागत नए घर में करेंगे। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की मानें तो कपल का नया अपार्टमेंट बांद्रा में है, जो 16 से 19 मंजिलों तक फैला हुआ है।

Image credits: instagram
Hindi

दीपिका-रणवीर के घर की कीमत

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के नए घर की कीमत 119 करोड़ रुपए है। ये करीब 11,266 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। बता दें कि उनका नया घर शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास है।

Image credits: instagram
Hindi

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बांद्रा में अपने बंगले में रहने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो कपल इस साल दीवाली अपने नए घर में मनाएंगे। इसकी कीमत 250 करोड़ बताई गई है।

Image credits: instagram
Hindi

वरुण धवन-नताशा दलाल

वरुण धवन-नताशा दलाल भी नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। वे अपने लिए एक नया किराए का घर ढूंढ रहे हैं। बता दें कि बेटी के आने के बाद वे बड़ा घर लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Image credits: instagram
Hindi

श्रद्धा कपूर ने किराए पर लिया घर

बॉलीवुड कपल्स के अलावा स्त्री 2 की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी अपने लिए नया किराए का घर लिया है। वे अक्षय कुमार की पड़ोसन बनने जा रही हैं।

Image Credits: instagram