Bollywood

इनकी वजह से सोनाक्षी सिन्हा को 95 से 65 किलो करना पड़ा था अपना वजन

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल

सोनाक्षी-जहीर इकबाल की शादी के चर्चे इन दिनों बी टाउन में सबसे ज्यादा हो रहे हैं। कपल का 23 जून को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स हिस्सा लेंगे।

Image credits: instagram

95 किलो थो सोनाक्षी सिन्हा का वजन

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के मौके पर आपको बताने जा रहे हैं कि कभी उनका वजन 95 किलो था। ये वो वक्त था जब उन्होंने फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था।

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा ने घटाया था 30 किलो वजन

सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू करने से पहले 30 किलो वजन कम किया था। सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म दबंग थी, जो 2010 में रिलीज हुई थी।

Image credits: instagram

किसके कहने पर किया था सोनाक्षी ने वजन कम

आपको जानकर हैरानी होगी सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के कहने पर अपना 30 किलो वजन कम किया था। मतलब वे 95 से 65 किलो हुई थी।

Image credits: instagram

ऐसे कम किया था सोनाक्षी सिन्हा ने वजन

सोनाक्षी सिन्हा फूडी हैं, इसलिए उन्होंने वजन कम करने के लिए कोई डायट प्लान नहीं बनाया था बल्कि अपने खाने की आदत में बदलाव किया और थोड़ा-थोड़ा खाने लगी।

Image credits: instagram

सोनाक्षी सिन्हा को पसंद नहीं जिम

सोनाक्षी सिन्हा को जिम जाना पसंद नहीं। इसलिए उन्होंने अपने रुटीन में साइकिलिंग, योग, रनिंग, टेनिस आदि को शामिल किया। हालांकि, कभी-कभी वेट ट्रेनिंग भी उन्होंने ली।

Image credits: instagram

कब किया था सोनाक्षी सिन्हा ने डेब्यू

सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 41 करोड़ की फिल्म 221 करोड़ का कलेक्शन किया।

Image credits: instagram