6 से ज्यादा GF, 2 बार होते-होते रही शादी, फिर भी 'वर्जिन' सुपरस्टार?
Bollywood Feb 12 2025
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Social Media
Hindi
6 बार प्यार में पड़ा एक 'वर्जिन' सुपरस्टार
बॉलीवुड का एक सुपरस्टार, जो 6 से ज्यादा बार प्यार में पड़ चुका है। दो बार उसका रिश्ता शादी तक पहुंचा। लेकिन इतने अफेयर के बाद भी यह खुद को वर्जिन बता चुका है।
Image credits: Social Media
Hindi
कौन है खुद को वर्जिन बता चुका यह सुपरस्टार
हम जिस सुपरस्टार की बात कर रहे हैं, वे हैं सलमान खान, जो 2025 में पूरे 60 साल के हो जाएंगे। उन्होंने 2013 में 'कॉफ़ी विद करन' के 100वें एपिसोड में दावा किया था कि वे वर्जिन हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
क्या था सलमान खान का वह पूरा बयान
जब करन जौहर ने सलमान खान से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्स किया है? जवाब में सलमान ने कहा था कि वे वर्जिन हैं और उन्होंने खुद को अपनी शादी के लिए बचाकर रखा है।
Image credits: Social Media
Hindi
2020 में भी सलमान ने खुद को वर्जिन बताया था?
2020 में 'बिग बॉस 13' के एक वीकेंड का वॉर स्पेशल एपिसोड में भी सलमान खान ने खुद को वर्जिन बताया था। उन्होंने कहा था कि उनकी 5 गर्लफ्रेंड रही हैं। फिर भी वे शादी तक वर्जिन हैं।
Image credits: Social Media
Hindi
वो महिलाएं, जो सलमान खान की गर्लफ्रेंड रहीं
सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी थीं। फिर उनका अफेयर संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ रहा। यूलिया वंतूर के साथ भी सलमान का नाम जुड़ चुका है।
Image credits: Social Media
Hindi
दो बार शादी की दहलीज तक पहुंचा सलमान खान का रिश्ता
सलमान के पैरेंट्स शाहीन जाफरी को अपनी बहू बनाने को तैयार थे। लेकिन इसी बीच संगीता बिजलानी उनकी जिंदगी में आईं और रिश्ता टूट गया। संगीता से भी उनकी सगाई हो चुकी थी।