कौन है 22 साल की वो लड़की, जिसने 26 साल बड़े खान स्टार संग कबूला निकाह?
Bollywood Feb 19 2025
Author: Gagan Gurjar Image Credits:Instagram
Hindi
दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे साहिल खान
'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' जैसी फिल्मों के हीरो साहिल खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने मिलेना अलेक्जेंड्रा संग दूसरा निकाह पढ़ा।
Image credits: Instagram
Hindi
क्या करती हैं साहिल खान की दूसरी बेगम मिलेना अलेक्जेंड्रा
मिलेना अलेक्जेंड्रा के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि उनकी उम्र अभी महज 22 साल है और हाल ही में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है।
Image credits: Instagram
Hindi
कहां की रहने वाली हैं साहिल खान की बीवी मिलेना अलेक्जेंड्रा?
रिपोर्ट्स की मानें तो मिलेना अलेक्जेंड्रा यूरोप के बेलारूस की रहने वाली हैं। वे तकरीबन दो साल से साहिल खान(48) के साथ रिलेशनशिप में हैं, जो उनसे 26 साल बड़े हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
कहां हुई साहिल खान की मिलेना अलेक्जेंड्रा से मुलाक़ात?
हाल ही में एक बातचीत के दौरान साहिल ने बताया था कि वे पहली बार मिलेना से रूस के मास्को में मिली थीं। उस वक्त वे 21 साल की थीं और एक रेस्टोरेंट में अपनी मां के साथ डिनर कर रही थीं।
Image credits: Instagram
Hindi
मॉडलिंग के सिलसिले में मिलेना से मिले थे साहिल खान
साहिल के मुताबिक़, उन्होंने एक मॉडलिंग प्रोजेक्ट को लेकर मिलेना से मुलाक़ात की। लेकिन उन्होंने कहा कि वे पति, परिवार, बच्चों की तलाश में हैं। तभी साहिल ने उन्हें प्रपोज कर दिया था।
Image credits: Instagram
Hindi
पत्नी संग उम्र के अंतर पर भी बोल चुके साहिल खान
साहिल ने पत्नी के साथ उम्र के अंतर पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि प्यार में उम्र मायने नहीं रखती। उनके मुताबिक़, मिलेना खुद भी कनेक्शन, समझ और साथ आगे बढ़ने को प्यार मानती हैं।