Hindi

क्या करते थे मलाइका के पिता? सालों से पत्नी-बेटियों से रह रहे थे अलग

Hindi

नहीं रहे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा नहीं रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने मुंबई में 7 मंजिला बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी।

Image credits: Social Media
Hindi

कौन थे मलाइका अरोड़ा के पिता

उपलब्ध जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू फैमिली से ताल्लुक रखते थे। वे पंजाब में देश के सीमावर्ती शहर फैज़िका में पैदा हुए थे।

Image credits: Social Media
Hindi

क्या करते थे अनिल अरोड़ा?

अनिल अरोड़ा कभी इंडियन मर्चेंट नेवी में काम करते थे। हालांकि, फिलहाल वे क्या कर रहे थे, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। बीते एक साल से वे लाइमलाइट से भी दूर थे।

Image credits: Social Media
Hindi

अनिल अरोड़ा ने अलग धर्म की लड़की से शादी की थी

अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू थे, जबकि उनकी शादी अलग धर्म में हुई थी। उनकी पत्नी रहीं जॉयसी पॉलीकार्प मलयाली क्रिश्चियन हैं। मलाइका के अलावा उनकी एक बेटी और है, जिसका नाम अमृता अरोड़ा है।

Image credits: Social Media
Hindi

सालों पहले पत्नी से अलग हो गए थे अनिल अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने एक बातचीत में खुलासा किया था कि उनके पैरेंट्स का उस वक्त सेपरेशन हो गया था, जब वे 11 साल की थीं और उनकी छोटी बहन अमृता महज 6 साल की थीं।

Image credits: Social Media
Hindi

मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते थे अनिल अरोड़ा

अनिल अरोड़ा मुंबई के बांद्रा इलाके में अकेले रहते थे। मलाइका और अमृता अलग-अलग मौकों पर उनसे मिलने उनके घर जाती रहती थीं। बता दें कि मलाइका पाली हिल में एक अपार्टमेंट में रहती हैं।

Image Credits: Social Media