Entertainment news

कुछ अलग है अल्लू अर्जुन का FIT रहने का फंडा हैं, जानकर चौंकिएगा नहीं

Image credits: instagram

अल्लू अर्जुन की स्टाइल और फिटनेस

अल्लू अर्जुन की स्टाइल और फिटनेस को टक्कर देना आसान नहीं है। वे अपनी फिटनेस के लिए जिस तरह का रूटीन फॉलो करते हैं, वो काफी हैरान करने वाला है।

Image credits: instagram

खाली पेट दौड़ते हैं अल्लू अर्जुन

आपको जानकर हैरानी होगी अल्लू अर्जुन रोजाना सुबह खाली पेट ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे 45 मिनट तक ऐसा करते हैं।

Image credits: instagram

क्यों खाली पेट दौड़ते है अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन रोज सुबह खाली पेट रनिंग या फिर वॉकिंग करते है। ऐसा करने से उन्हें कार्डियोवैस्क्युलर एक्टिविटी को बढ़ाने में मदद मिलती है।

Image credits: instagram

अल्लू अर्जुन का वर्कआउट रूटीन

अल्लू अर्जुन नॉर्मल डेज में हफ्ते में 7-8 बार एक्सरसाइज करते हैं। यदि वे फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो तो वे 3-4 ही एक्सरसाइज कर पाते हैं।

Image credits: instagram

अल्लू अर्जुन की एक्सरसाइज

अल्लू अर्जुन जॉगिंग, साइकलिंग और वेट लिफटिंग हर दिन करते हैं। उनको कैलिस्थेनिक्स एक्सरसाइज करना पसंद है। वह पुश अप्स भी करते हैं।

Image credits: instagram

अल्लू अर्जुन की डाइट

अल्लू अर्जुन का मानना है कि अगर डाइट अच्छी नहीं है तो वर्कआउट करने का कोई फायदा नहीं है। इसीलिए वह दबाकर खाते है और हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं। 

Image credits: instagram

ऐसा होता है अल्लू अर्जुन का लंच-डिनर

अल्लू अर्जुन के लंच की बात करें तो वे हरी सब्जियां, ग्रिल्ड चिकन, फ्रूट शेक लेते हैं। डिनर में ब्राउन राइज, ग्रीन बीन्स और सलाद खाना पसंद करते हैं। उन्हें बिरयानी बहुत पसंद है।

Image credits: instagram