Entertainment news

15 सेलेब्स, जिन्होंने शरीर के अंगों के इंश्योरेंस पर खर्च किए करोड़ों

Image credits: Twitter

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज़ का कॉपीराइट लेकर रखा है। उनकी आवाज़ को कॉपी करने वाले लोग इसके चलते मुसीबत में पड़ सकते हैं।

Image credits: Twitter

रजनीकांत

अमिताभ बच्चन की तरह साउथ के गॉड कहे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत ने भी अपनी आवाज़ का कॉपीराइट लेकर रखा है।

Image credits: Twitter

जॉन अब्राहम

बताया जाता है कि जॉन अब्राहम ने अपने कूल्हों का इंश्योरेंस कराया है और इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Image credits: Twitter

मिनिषा लांबा, नेहा धूपिया और राखी सावंत

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, जॉन अब्राहम की तरह मिनिषा लांबा, नेहा धूपिया और राखी सावंत ने भी अपने कूल्हों का इंश्योरेंस लेकर रखा है।

Image credits: Twitter

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को अपनी मुस्कराहट बहुत पसंद हैं। उनके फैन्स भी इसके दीवाने हैं। इसीलिए उन्होंने अपनी स्माइल का इंश्योरेंस ले रखा है। इस पर उन्होंने 10 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं।

Image credits: Twitter

सनी देओल

ख़बरों के मुताबिक़, सनी देओल ने अपनी आवाज़ और डायलॉग्स बोलने के अंदाज़ का कॉपीराइट करवाया हुआ है। हालांकि, वे यह भी कह चुके हैं कि उनकी मिमिक्री करने वालों से कोई दिक्कत नहीं है।

Image credits: Twitter

ऐश्वर्या राय बच्चन

पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखें बेहद खूबसूरत हैं। ख़बरों के मुताबिक़, उन्होंने अपनी आंखों का इंश्योरेंस करा कर रखा है।

Image credits: Twitter

मल्लिका शेरावत

मल्लिका शेरावत ने शरीर के एक-दो अंगों का नहीं, बल्कि पूरे शरीर का इंश्योरेंस कराया है। बताया जाता है कि उन्होंने एक अमेरिकी इंश्योरेंस कंपनी को इसके लिए मोटी रकम का भुगतान किया है।

Image credits: Twitter

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन जिस सुरीली आवाज़ से उन्होंने पूरी दुनिया में स्वर कोकिला के रूप में पहचान बनाई थी, कथिततौर पर उसका उन्होंने इंश्योरेंस भी कराया हुआ था।

Image credits: Twitter

जेनिफर लोपेज़

हॉलीवुड अदाकारा जेनिफर लोपेज़ ने अपनी कूल्हों का इंश्योरेंस कराया है। इस पर उन्होंने 27 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं।

Image credits: Twitter

रिहाना

इंटरनेशनल सिंगर रिहाना ने लगभग 1 मिलियन डॉलर खर्च कर अपने शरीर के अंगों का इंश्योरेंस ले रखा है।

Image credits: Twitter

लिओनेल मैसी

फुटबॉलर लिओनेल मैसी ने अपने उल्टे पैर पर अपने जर्सी नंबर और दूसरे बेटे मटो के नाम का टैटू बनवाया हुआ है। उन्होंने 900 मिलियन डॉलर खर्च कर अपने इस पैर का इंश्योरेंस कराया हुआ है।

Image credits: Twitter

माइली सायरस

इंटरनेशनल सिंगर माइली सायरस ने अपनी जीभ का इंश्योरेंस कराया है और ख़बरों की मानें तो इसके लिए उन्होंने 1 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं।

Image credits: Twitter