Entertainment news

14 फिल्मों में दिखीं नताशा, पंड्या की बीवी बनने के बाद गायब ही हो गईं!

Image credits: Facebook

नताशा स्टेनकोविक ने शादी के बाद नहीं की एक भी फिल्म

नताशा स्टेनकोविक ने 2020 में हार्दिक पंड्या से शादी की। लेकिन हार्दिक की बीवी बनने के बाद उन्होंने एक भी फिल्म नहीं की। जबकि इससे पहले वे इन 14 फिल्मों में दिखी थीं...

Image credits: Facebook

1. सत्याग्रह (2013)

अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म के गाने 'अइयो जी' में नताशा दिखी थीं। यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

Image credits: Facebook

2. Arima Nambi (2014)

यह तमिल फिल्म है, जो 100 दिन चली थी। इस हिट फिल्म के गाने Naanum Unnil Paadh में नताशा स्टेनकोविक का अपीयरेंस था।

Image credits: Facebook

3. ढिश्क्याऊं (2014)

सनी देओल स्टारर यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में नताशा सपोर्टिंग रोल में दिखाई दी थीं। उन्होंने जिया नाम का किरदार निभाया था।

Image credits: Facebook

4. एक्शन जैक्शन (2014)

अजय देवगन इस फिल्म के लीड हीरो थे और सोनाक्षी सिन्हा उनकी हीरोइन थीं, जबकि नताशा ने इसमें कैमियो किया था। फिल्म फ्लॉप रही थी।

Image credits: Facebook

5. Dana Kayonu (2016)

नताशा स्टेनकोविक ने इस कन्नड़ फिल्म में आइटम नंबर 'Baare Gange' किया था। फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल रही थी।

Image credits: Facebook

6. 7 ऑवर्स टू गो (2016)

यह फिल्म डिजास्टर रही थी। फिल्म में नताशा स्टेनकोविक ने माया नाम का महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।

Image credits: Facebook

7. फुकरे रिटर्न्स (2017)

वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा स्टारर इस फिल्म के गाने 'महबूबा' में नताशा दिखाई दी थीं। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

Image credits: Facebook

8. डैडी (2017)

अर्जुन रामपाल स्टारर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म के गाने 'जिंदगी मेरी डांस डांस' में नताशा स्टेनकोविक का अपीयरेंस था।

Image credits: Facebook

9. फ्राईडे (2018)

इस फिल्म के गाने 'जिम्मी छू' में नताशा दिखाई दी थीं। गोविंदा और वरुण शर्मा स्टारर यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी।

Image credits: Facebook

10. लुप्त (2018)

इस डिजास्टर फिल्म में जावेद जाफरी, निक्की अहलुवालिया और विजय राज जैसे कलाकार दिखाई दिए थे। फिल्म के गाने 'भूत हूं मैं' में नताशा स्टेनकोविक दिखाई दी थीं।

Image credits: Facebook

11. जीरो (2018)

शाहरुख़ खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में नताशा का कैमियो था। वे आदित्य यानी अभय देओल की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखाई दी थीं।

Image credits: Facebook

12. झूठा कहीं का (2019)

नताशा स्टेनकोविक इस फिल्म के गाने 'सैटरडे नाइट' में दिखाई दी थीं। ऋषि कपूर, जिमी शेरगिल और सनी सिंह जैसे स्टार्स से सजी यह फिल्म डिजास्टर रही थी।

Image credits: Facebook

13.. यारम (2019)

प्रतीक बब्बर स्टारर इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के गाने में नताशा स्टेनकोविक का स्पेशल अपीयरेंस था। वे इस फ्लॉप फिल्म के गाने 'बेबी मेरा' में नज़र आई थीं।

Image credits: Facebook

14. द बॉडी (2019)

ऋषि कपूर और इमरान हाशमी स्टारर इस डिजास्टर फिल्म में नताशा स्टेनकोविक का स्पेशल अपीयरेंस था। वे इसके गाने 'झलक दिखला जा रीलोडेड' में दिखाई दी थीं।

Image credits: Facebook