Hindi

वह एक्टर, जो भूतों से करता था बात, 31 की उम्र में हुई थी रहस्यमयी मौत

Hindi

भूतों से बात करने वाला एक्टर!

एक एक्टर, जो भूतों से बात करता था। लेकिन 31 साल की कम उम्र में वह दुनिया को अलविदा कह गया। उसकी मौत को लेकर कई थ्योरीज मीडिया में आई थीं।

Image credits: Instagram
Hindi

आखिर कौन था भूतों से बात करने वाला यह एक्टर

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, उनका नाम था गौरव तिवारी, जिन्होंने '16 दिसंबर' और 'टैंगो चार्ली ' जैसी फिल्मों में काम किया था। हालांकि, बाद वे पैरानॉर्मल एक्सपर्ट बन गए थे।

Image credits: Instagram
Hindi

एविएशन में करियर बनाने निकले थे गौरव तिवारी

गौरव तिवारी 21 की उम्र में एविएशन में करियर बनाने फ्लोरिडा गए थे, लेकिन बाद में उनका इंटरेस्ट पैरानॉर्मल और पैरासाइकोलॉजी में जाग उठा।

Image credits: Instagram
Hindi

गौरव ने की थी इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी की स्थापना

2009 में गौरव तिवारी ने इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी की स्थापना की। इसके तहत उन्होंने पैरानॉर्मल एक्टिविटीज पर रिसर्च की और वे भूतों का सच लोगों के सामने लाए।

Image credits: Instagram
Hindi

6000 भुतहा जगहों पर गौरव तिवारी ने की जांच

बताया जाता है कि गौरव तिवारी ने 6000 भुतहा जगहों की जांच की थी। उन्होंने भानगढ़ किले में पैरानॉर्मल शक्तियों की पुष्टि की थी। हालांकि, उनके मुताबिक़ 98% कहानियां फर्जी होती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

गौरव तिवारी ने देखा था पूरा भूत का पूरा शरीर

गौरव तिवारी ने यह भी बताया था कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के Aradale Lunatic Assylum में भूत का पूरा शरीर देखा था।

Image credits: Instagram
Hindi

कई टीवी शोज में नज़र आए थे गौरव तिवारी

गौरव तिवारी ने टीवी पर 'भूत आया', 'हॉन्टिंग : ऑस्ट्रेलिया', 'MTV He Ticket' 'हॉन्टेड वीकेंड' और MTV के 'गर्ल्स नाइट आउट' जैसे शोज में भी काम किया था।

Image credits: Instagram
Hindi

2016 में हई गौरव तिवारी की मौत

2 सितम्बर 1984 को पटना, बिहार में जन्मे गौरव तिवारी 32वें जन्मदिन से लगभग 2 माह  पहले 7 जुलाई 2016 को दिल्ली के द्वारका स्थित घर में मृत मिले थे। दावा था कि आत्माओं ने उनकी जान ली।

Image credits: Instagram
Hindi

यह था गौरव तिवारी की मौत का सच?

पुलिस ने गौरव तिवारी की मौत को ख़ुदकुशी बताया था। उन्होंने जांच के बाद कहा था कि गौरव ने बाथरूम में पत्नी के दुपट्टे से लटककर जान दी थी। क्योंकि उनके पास काम नहीं था।

Image Credits: Instagram