Hindi

धोनी और उनकी बीवी साक्षी की इकलौती फीचर फिल्म, BO पर गिरी थी औंधे मुंह

Hindi

43 साल के हुए महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, झारखंड में हुआ था।

Image credits: Social Media
Hindi

फिल्मों में भी एक्टिव हैं धोनी

महेंद्र सिंह फिल्मों में भी एक्टिव हैं। उन्होंने प्रोडक्शन हाउस बनाया है, जिसका नाम धोनी एंटरटेनमेंट रखा है। इसके बैनर टेल वे और उनकी पत्नी साक्षी फिल्में बनाते हैं।

Image credits: Social Media
Hindi

एक फीचर फिल्म निर्माण कर चुके धोनी और साक्षी

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी अपने बैनर धोनी एंटरटेनमेंट के तले एक फीचर फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम है 'LGM: लेट्स गेट मैरिड', जो तमिल भाषा में बनी है।

Image credits: Social Media
Hindi

कब रिलीज हुई थी निर्माता धोनी की पहली फिल्म

निर्माता के तौर पर धोनी की पहली फिल्म 'LGM' 28 जुलाई 2023 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रमेश तमिलमणि ने किया है और इसमें हरीश कल्याण, नाडिया और इवाना की मुख्य भूमिका है।

Image credits: Social Media
Hindi

कितने करोड़ में बनी थी धोनी की पहली फीचर फिल्म

निर्माता धोनी की पहली फीचर फिल्म 'LGM:Lets Get Married' का निर्माण लगभग 8 करोड़ रुपए में हुआ था और इसे सिर्फ तमिल में रिलीज किया गया था।

Image credits: Social Media
Hindi

कितनी थी महेंद्र सिंह धोनी की पहली फीचर फिल्म की कमाई

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी की बतौर प्रोड्यूसर पहली फीचर फिल्म 'LGM: Lets Get Married' ने वर्ल्डवाइड लगभग 8.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Image credits: Social Media
Hindi

धोनी की फिल्म 'LGM' हिट थी या फ्लॉप?

धोनी की फिल्म 'LGM: Lets Get Married' बॉक्स ऑफिस पर ना तो हिट रही थी और ना ही यह फ्लॉप थी, बल्कि इसका प्रदर्शन एवरेज माना जाता है।

Image credits: Social Media
Hindi

LGM से पहले धोनी एंटरटेनमेंट ने बनाई थी डॉक्युमेंट्री

धोनी एंटरटेनमेंट ने 'LGM' से पहले डॉक्युमेंट्री वेब सीरीज 'रोर ऑफ़ लॉयन' का निर्माण किया था, जो 2019 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी।

Image Credits: Social Media