Hindi

51 साल की एक्ट्रेस ने की तीसरी शादी, जवान बेटी ने खुद पढ़वाया निकाह

Hindi

तीसरी बार शादी के बंधन में बंधी पॉपुलर एक्ट्रेस

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस जवेरिया अब्बासी तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। अपने फैन्स के साथ यह खबर खुद जवेरिया ने एक टीवी शो के दौरान दी है।

Image credits: Instagram
Hindi

जवेरिया अब्बासी तीन महीने बाद दी शादी की खबर

जवेरिया अब्बासी की तीसरी शादी को तीन महीने हो चुके हैं। अब उन्होंने खुद पाकिस्तानी टीवी सामना के मॉर्निंग शो में इस बात पर मुहर लगा दी है।

Image credits: Instagram
Hindi

इनसे हुई थीं जवेरिया अब्बासी की पहली दो शादियां

51 साल की जवेरिया कुछ समय से सिंगल थीं। उनकी पहली शादी शमून अब्बासी (1997-2009) से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी है। दावा है कि उन्होंने दूसरी शादी एक बिजनेसमैन से की, जो चली नहीं।

Image credits: Instagram
Hindi

बेटी की शादी के बाद लिया तीसरी शादी का फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, बेटी अंजेला की शादी के बाद जवेरिया अकेलापन महसूस कर रही थीं। तभी उन्हें शादी का प्रपोजल मिला, जिसके बारे में उन्होंने बेटी और दोस्त शहूद अल्वी से डिस्कस किया।

Image credits: Instagram
Hindi

बेटी ने कराया मां का निकाह

बताया जाता है कि जब जवेरिया की बेटी अंजेला और दोस्त शहूद को उनका रिश्ता सूटेबल लगा तो उन्होंने 3 महीने पहले उनका निकाह करा दिया। जवेरिया के बलीमा में बेटी का पूरा ससुराल पहुंचा था।

Image credits: Instagram
Hindi

पिछले साल हुई थी जवेरिया की बेटी की शादी

जवेरिया की बेटी अंजेला की शादी पिछले साल अगस्त में हुई थी। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

जवेरिया अब्बासी ने की अपनी बहन के तलाक की पुष्टि

इस बातचीत में जवेरिया ने अपनी बहन अनौशेय के तलाक की पुष्टि की और कहा कि उसकी अभी शादी की उम्र है और अम्मी के इंतकाल के बाद यह जिम्मेदारी उन पर ही है।

Image credits: Instagram
Hindi

कौन हैं जवेरिया अब्बासी

जवेरिया अब्बासी पाकिस्तान की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्हें TV पर 'दिल दिया दहलीज', काश मैं तेरी बेटी न होती' जैसे शोज में देखा गया है। वे सल्तनत जैसी फिल्मों में भी दिखी हैं।

Image Credits: Instagram