Entertainment news

10 साल छोटे निक से क्यों कराई प्रियंका की शादी? मां मधु ने दिया जवाब

Image credits: Instagram

फिर चर्चा में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की उम्र का अंतर

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के बीच उम्र का अंतर एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसकी वजह प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा का वह बयान है, जो उन्होंने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान दिया है।

Image credits: Instagram

प्रियंका की मां ने बेटी-दामाद के उम्र के अंतर पर की बात

जब डॉ. मधु चोपड़ा से प्रियंका और निक के बीच उम्र के अंतर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोगों को बात करने के लिए कुछ ना कुछ चाहिए। उनके मुताबिक़, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Image credits: Instagram

मधु चोपड़ा बोलीं- आदमी अच्छा है, लड़की अच्छी है

डॉ. मधु चोपड़ा ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में कहा, "कोई फर्क नहीं पड़ता। आदमी अच्छा, लड़की अच्छी। दोनों एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं। बस और क्या चाहिए।"

Image credits: Instagram

मधु चोपड़ा ने अपने बयान में और क्या कहा?

डॉ. मधु चोपड़ा ने अपने बयान में आगे कहा, "मैंने उस नज़र (उम्र के अंतर) से कभी देखा ही नहीं। मैं बेहद खुश और आनंदित थी। जिन्हें जो बोलना है, बोलते रहे।"

Image credits: Instagram

मधु चोपड़ा ने याद की निक जोनस संग पहली मुलाक़ात

मधु चोपड़ा ने इसी बातचीत में निक जोनस संग पहली मुलाक़ात याद की और कहा, "जब वह भारत आया और मुझसे मिला तो मुझे लंच पर ले गया। उस वक्त प्रियंका आसपास नहीं थी।"

Image credits: Instagram

निक जोनस ने मधु चोपड़ा से पूछा था यह सवाल

बकौल मधु, "निक ने पूछा कि मैं प्रियंका के लिए कैसा लड़का देख रही हूं? मैंने उसे सभी क्वालिटी गिना दी। उसने मेरा हाथ थामा और बोला- मैं वही लड़का हूं। क्या मैं वह इंसान हो सकता हूं।"

Image credits: Instagram

निक जोनस ने प्रियंका की मां से किया था यह वादा

मधु चोपड़ा आगे कहती हैं, "निक ने मुझसे कहा- मेरा वादा ही कि मैं आपकी लिस्ट में से कुछ भी अनचेक्ड नहीं रहने दूंगा।"

Image credits: Instagram

प्रियंका चोपड़ा भी नहीं देतीं उम्र के अंतर पर ध्यान

पिछले साल एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने भी कहा था कि वे जनता की तरह अपने और निक के बीच उम्र के अंतर पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं।

Image credits: Instagram

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के बीच कितना अंतर है

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच उम्र में 10 साल का अंतर है। दोनों की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम उन्होंने मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा है।

Image credits: Instagram