Entertainment news

इंडियन सिनेमा के 10 महंगे Stars, जानें TOP लिस्ट में कहां सलमान-अक्षय

Image credits: Getty

1. थलापति विजय को मिलेगी इतनी फीस

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो थलापति विजय को अपनी एक अपकमिंग फिल्म के लिए करीब 200 करोड़ रुपए फीस ऑफर हुई है।

Image credits: instagram

2. रजनीकांत वसूलते है अच्छी खासी रकम

रिपोर्ट्स की मानें तो रजनीकांत एक फिल्म में काम करने के लिए अच्छी खासी रकम वसूलते हैं। वह एक फिल्म के लिए तकरीबन 120 करोड़ रुपए लेते हैं।

Image credits: instagram

3. सलमान खान का जलवा

बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी एक फिल्म तगड़ी फीस वसूलते हैं। रिपोर्ट्स की मानें वह 100-125 करोड़ रुपए लेते हैं।

Image credits: Getty

4. इतनी फीस लेते हैं प्रभास

फ्लॉप प्रभास भी इस लिस्ट में शामिल है। एक फिल्म के लिए वह करीब 100 करोड़ रुपए लेते हैं। अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष के लिए इतनी ही फीस चार्ज की है।

Image credits: instagram

5. करोड़ों में है शाहरुख खान की फीस

शाहरुख खान का जलवा अभी भी बरकरार है। किंग खान एक फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं।

Image credits: Getty

6. अल्लू अर्जुन की है तगड़ा Fees

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन भी तगड़ी फीस वसूल करते हैं। वह एक फिल्म लिए 100 करोड़ रुपए फीस लेते हैं।

Image credits: instagram

7. इतनी है आमिर खान की फीस

आमिर खान एक फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। वह आखिरी बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आए थे।

Image credits: instagram

8. अक्षय कुमार भी नहीं है पीछे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार एक फिल्म के तकरीबन 90-100 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर उनका बुरा हाल है।

Image credits: instagram

9. अजय देवगन भी लेते है अच्छी खासी फीस

अजय देवगन भी एक फिल्म में काम करने के अच्छी खासी फीस लेते हैं। खबरों की मानें तो वह एक फिल्म के लिए लगभग 80-100 करोड़ लेते हैं।

Image credits: Getty

10. महेश बाबू लेते है इतनी फीस

साउथ इंडस्ट्री के प्रिंस महेश बाबू भी इस लिस्ट में शामिल हैं। कहा जाता है कि वह एक फिल्म के 70 करोड़ रुपए वसूल करते हैं।

Image credits: instagram